फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्मों को लेकर तो चर्चा में रहते ही हैं साथ ही अपने अनोखे विचारों को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। जब 9 मई को हर किसी ने अपनी मां के साथ मदर्स डे मनाया तो वहीं रामगोपाल वर्मा ने अपनी मां को अनहैप्पी मदर्स डे विश कर दिया। इसके साथ उन्होंने वजह भी बताई की क्यों वो अपनी मां को इस दिन की बधाई नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने ट्विटर द्वारा सिर्फ उन माओं को इस दिन की बधाई दी जिन्होंने क्वालिटी प्रोडक्ट्स को जन्म दिया है। अब राम गोपाल वर्मा का ये ट्वीट जबरदस्त वायरल हो रहा है और फैंस इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
ट्विटरः राम गोपाल वर्मा ने लिखा- Unhappy Mother's day, बोले- मैं इस दिन की बधाई नहीं दूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया, 'हर मां बच्चे को जन्म देती है, लेकिन मैं सिर्फ उन माओं को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने क्वालिटी प्रोडक्ट्स को जन्म दिया। मैं अपनी मां को तो बिल्कुल भी बधाई नहीं दूंगा जिन्होंने मेरे जैसा बेकार इंसान पैदा किया। मां मैं तुम्हें कहता हूं- 'अनहैप्पी मदर्स डे' क्योंकि मैंने तुम्हें जीवन में एक भी दिन की खुशी नहीं दी'।
All mothers keep giving births, but I want to wish only those mothers who gave birth to quality products, but definitely not to my mother who gave birth to a good for nothing bum like me ..Hey mom, I wish u a very UNHAPPY MOTHER’S DAY because I never gave u a days happiness !
अब राम गोपाल वर्मा का भले ही ये अपना नजरिया हो लेकिन फैंस उनसे बिल्कुल भी सहमत नहीं दिखे। एक फैन ने लिखा, 'आपने एक बेटे और भाई के रूप में बहुत कुछ हासिल किया है। हालांकि अभी भी बहुत कुछ पाना बाकी है। आपके पास अभी भी बहुत वक्त है अपनी जिम्मेदारियां निभाने का'। एक अन्य ने लिखा, 'राम गोपाल वर्मा की मां आपको मातृ दिवस की शुभकामनाएं जो आपने ऐसे बेटे को जन्म दिया... वो वन मैन आर्मी है'।
राम गोपाल वर्मा ने भले ही अपनी मां को बधाई नहीं दी लेकिन तेलुगु अभिनेत्री अप्सरा की मां को उन्होंने जरूर बधाई दी। राम गोपाल वर्मा ने अप्सरा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं आपको इतनी प्यारी बेटी को जन्म देने के लिए धन्यवाद कहता हूं। मैं आप जैसी हर उस मां को इस दिन की बधाई देता हूं जिसने अप्सरा जैसी बेटी को जन्म दिया'।
बता दें कि राम गोपाल वर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वो अक्सर सामाजिक, राजनीतिक और फिल्मी मुद्दों पर अपनी राय साझा करते हैं। हालांकि कई बार अपने बयानों के चलते वो विवाद में भी फंस जाते हैं।करियर की बात करें तो राम गोपाल वर्मा ने 'सरकार' सीरीज, 'द्रोही', 'रात', 'रंगीला', 'सत्या', 'जंगल', 'शूल', 'मस्त', 'ऑफिसर', 'मनी मनी' जैसी फिल्में बनाई हैं जिनमें से कई फिल्में सुपरहिट हुई थीं।