फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा किसी ना किसी विवाद की वजह से सुर्खियां में बने रहते हैं। इस बार रामगोपाल वर्मा पर यातायात नियम तोड़ने के आरोप में जुर्माना लगा है। वर्मा बाइक पर ट्रिपल सवारी कर रहे थे। उनके साथ डायरेक्टर अजय भूपति और अगस्त्य (Agsthya) थे। बाइक सवारी के दौरान उन्होंने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था।
रामगोपाल वर्मा पर ट्रैफिक पुलिस ने लगाया जुर्माना, जवाब में बोले- 'मैं आपको किस करना चाहता हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Where is the Police? ..I think they are all inside the theatres watching #issmartshankar @purijagan @Charmmeofficial @ramsayz @NabhaNatesh @AgerwalNidhhi pic.twitter.com/YrItS0O6wh
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) July 20, 2019
सायबराबाद पुलिस ने रामगोपाल वर्मा के इस ट्वीट को खुद संज्ञान में लिया और लिखा कि 'शुक्रिया, रामगोपाल वर्मा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की जानकारी देने के लिए। हम आपसे भी उम्मीद करते हैं कि ट्रैफिक के नियमों का जिम्मेदारी के साथ पालन करें। वैसे, केवल थियेटर में ही क्यों? ट्रैफिक पुलिस हर मिनट इस तरह का ढेर सारा ड्रामा और सर्कस देखती है।'
Thanks @RGVzoomin for reporting Traffic Violations. We expect the same responsibility in actually following the Traffic rules your self. By the way, why only theaters?, Traffic Police see a lot of drama, circus like below on roads every minute. pic.twitter.com/fCT3FFRQ9b
सायबराबाद पुलिस के इस ट्वीट के बाद रामगोपाल वर्मा ने भी रिप्लाई किया कि 'सायराबाद पुलिस, आई लव यू और बेहतरीन काम करने के लिए मैं आपको लगातार किस करना चाहता हूं।'
😘😘😘😘😍😍😍😍 @cyberabadpolice gaaru, I loveeeee uuuuuuuuu and I want to kiss u non stop for 39 days for the fantaaaaastic work u are doing and if I had a second daughter I would have requested u to be my son in law🙏 https://t.co/LNcU2vsS0e
सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने हिंदी सिनेमा में अपनी पहली ही फिल्म से धमाका किया। आपराधिक विषयों वाली फिल्मों के गुरु समझे जाने वाले और अपने दोस्तों के बीच रामू के नाम से मशहूर राम गोपाल वर्मा ने करियर के शुरूआती दिन नाइजीरिया में बिताए। वापस हैदराबाद लौटकर वीडियो कैसेट किराए पर देने की दुकान खोली और फिर फिल्म निर्देशक बने।