राम गोपाल वर्मा जब भी चर्चा में आते हैं तब कुछ धमाका होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। रामू एक पोर्न स्टार मिया मालकोवा को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम है God, Sex and Truth.
पोर्न स्टार के साथ God, Sex and Truth ला रहे राम गोपाल वर्मा, पोस्टर ने ही मचा दिया हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, रामू का ये अपकमिंग प्रोजेक्ट अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है। मिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बॉलीवुड डेब्यू का पोस्टर शेयर किया है। मिया ने लिखा, 'सनी लियोनी के बाद एक और पोर्न स्टार बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं।'
Indian film maker Ram Gopal Varma shot a video with me in Europe titled GOD , SEX and TRUTH
I will be the 2nd adult star after @SunnyLeone to be shot by an Indian feature film maker @Rgvzoomin pic.twitter.com/0lfaipKhAA
मिया ने आगे लिखा, 'भारतीय फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा मेरे साथ एक वीडियो शूट करेंगे जिसका नाम होगा God, Sex and Truth.' पोस्टर में मिया न्यूड नजर आ रही हैं। साथ ही ट्रेलर की रिलीज डेट 16 जनवरी बताई गई है।
पढ़ें- सलमान खान ने रोकी 'रेस 3' की शूटिंग, इनके कहने पर घर से निकलना किया बंद
मिया ने दूसरे ट्वीट में इस फिल्म के लिए राम गोपाल वर्मा को धन्यवाद भी बोला है। वहीं राम गोपाल वर्मा ने अपने इस इंट्रेस्टिंग प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'मैंने कभी सनी लियोनी के साथ काम नहीं किया। लेकिन God, Sex and Truth को शूट करने का एक्सपीरियंस कभी नहीं भूल पाऊंगा।'
रामू की नई फिल्म के इस पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। ये पहली बार नहीं है जब रामू इतनी बोल्ड फिल्म लेकर आ रहे हैं। इससे पहले भी उनकी पहली वेब सिरीज Guns & Thighs ने काफी बवाल मचाया था।