फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramayan: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर राम भक्तों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी रामायण

Fri, 19 Jan 2024 03:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 19 Jan 2024 03:40 PM IST
सार

श्रीराम की नगरी अयोध्या एक ऐतिहासिक पल की गवाह बनने जा रही है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। आयोजन अयोध्या में है, लेकिन पूरा देश इस उत्सव में शामिल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Ram Mandir Ayodhya: Ramanand Sagar Ramayana will be shown in theaters on the day of Pran Pratishtha 22 Jan
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

अयोध्या में 22 जनवरी को ऐतिहासिक राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस खास मौके पर पूरा देश राममय है। देशभर में तैयारियां चल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खास अवसर पर सिनेमाघर मालिकों की तरफ से भी दर्शकों के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन सिनेमाघरों में रामानंद सागर का 'रामायण' धारावाहिक सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।



रामभक्तों के लिए खास तैयारी
श्रीराम की नगरी अयोध्या एक ऐतिहासिक पल की गवाह बनने जा रही है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। आयोजन अयोध्या में है, लेकिन पूरा देश इस उत्सव में शामिल हो रहा है। उस दिन घर-घर दिवाली मनाई जाएगी। श्रीराम के भक्तों के लिए ऐसे में सिनेमाघरों के मालिकों ने भी पूरा इंतजाम करने की तैयारी कर ली है। उस दिन रामायण के शो सिनेमाघरों में दिनभर दिखाए जाएंगे।
Upcoming Films: IMDB के हिसाब से ये हैं इस साल की पांच बहुप्रतीक्षित फिल्में, सूची में तीन दीपिका की मूवी

सिनेमाघरों में दिखाए जाएंगे शो
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट् के मुताबिक,  कुछ सूत्रों ने कहा है, 'हम 22 जनवरी को दिनभर रामानंद सागर की 'रामायण' के एपिसोड की स्क्रीनिंग करेंगे'। हालांकि, ये अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं कहा गया है। बता दें कि रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण 1987 में पहली बार दूरदर्शन पर किया गया था। इसमें अरुण गोविल ने श्रीराम की भूमिका निभाई तो दीपिका चिखलिया माता सीता के रोल में दिखीं।
Gadar 3: 'तारा सिंह' बन पर्दे पर एक बार फिर दहाड़ने को तैयार सनी देओल, अनिल शर्मा ने 'गदर 3' पर शुरू किया काम

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे 'रामायण' के सितारे
रामानंद सागर की रामायण का दूसरी बार दूरदर्शन पर प्रसारण कोविड 19 के चलते लगे लॉकडाउन के दौर में भी हुआ था। इस सीरियल को लेकर दर्शकों के बीच शुरू से अलग उत्साह रहा है। सीरियल के सभी पात्रों को भी दर्शक बेहद सम्मान देते हैं। अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी इस सीरियल में राम बने अरुण गोविल, सीता बनीं दीपिका और लक्ष्मण बने सुनील लहरी शामिल होंगे। तीनों सितारे फिलहाल अयोध्या में हैं।
मनोज बाजपेयी मार्च में शुरू करेंगे 'फैमिली मैन 3' की शूटिंग, और भी धमाकेदार होगा तीसरा सीजन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed