फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Films: IMDB के हिसाब से ये हैं इस साल की पांच बहुप्रतीक्षित फिल्में, सूची में तीन दीपिका की मूवी

Fri, 19 Jan 2024 03:01 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 19 Jan 2024 03:01 PM IST
सार

साल 2024 में कई बेहतरीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसी बीच आईएमडीबी ने भी पांच बहुप्रतीक्षित मूवीज की सूची जारी कर दी है। 

विज्ञापन
IMDb Unveils List of Most Anticipated Indian Movies for 2024 Fighter Pushpa 2 Kalki 2898 AD
2024 की टॉप 5 बहुप्रतीक्षित फिल्में - फोटो : अमर उजाला

साल 2024 में बॉलीवुड और टॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री की कई बेहतरीन फिल्में रिलीज के लिए लाइन में हैं। जनवरी की शुरुआत में 'मेरी क्रिसमस', 'हनुमान' और 'गुंटूर कारम' जैसी बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज हुई हैं। आने वाली 25 जनवरी को दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन अभिनीत मूवी 'फाइटर' रिलीज होने वाली है। इसी के साथ इस साल कई बड़ी फिल्मों का दबदबा देखने को मिलने वाला है। लोगों के उत्साह को देखते हुए आईएमडीबी ने बहुप्रतीक्षित फिल्मों की सूची जारी कर दी है, जो इस प्रकार हैं-

IMDb Unveils List of Most Anticipated Indian Movies for 2024 Fighter Pushpa 2 Kalki 2898 AD
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आईएमडीबी की सूची में नंबर 1 पर दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म 'फाइटर' है। 'फाइटर' का निर्माण वायकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा किया गया है। यह फिल्म निर्माता के रूप में सिद्धार्थ आनंद और उनकी पत्नी ममता आनंद की पहली फिल्म है। सिद्धार्थ आनंद, इससे पहले 'वॉर' और 'पठान' जैसी सफल एक्शन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 'फाइटर' में ऋतिक, अनिल, दीपिका के अलावा सहायक भूमिकाओं में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। हवाई एक्शन यह फिल्म 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। 

IMDb Unveils List of Most Anticipated Indian Movies for 2024 Fighter Pushpa 2 Kalki 2898 AD
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'पुष्पा 2: द रूल' इस साल की दूसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म है। 'पुष्पा 2 द रूल', 'पुष्पा द राइज' की सीक्वल है, जो साल 2021 में आई थी। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की लीड रोल वाली इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म के लिए भारी उत्साह है। पिछले कुछ दिनों से फिल्म के रिलीज डेट टलने की खूब खबरें आ रही थी। हालांकि, फिल्म की टीम ने अफवाहों को ज्यादा हवा न देते हुए इन खबरों को सिरे से खारिज किया है। निर्देशक सुकुमार ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पोस्ट कर एलान किया था कि फिल्म इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Horror On Stage: हिंदी रंगमंच पर निर्देशक ओम कटारे का अनूठा प्रयोग, तैयार किया पहला हॉरर नाटक, रात बाकी है

विज्ञापन
विज्ञापन
IMDb Unveils List of Most Anticipated Indian Movies for 2024 Fighter Pushpa 2 Kalki 2898 AD
वेलकम टू द जंगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आईएमडीबी की सूची में तीसरे नंबर पर अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'वेलकम टू द जंगल' है। 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी, सुनील शेट्टी, परेश रावल, लारा दत्ता और अरशद वारसी जैसे सितारे शामिल हैं। मेकर्स ने इस फिल्म में तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े को भी शामिल कर लिया है। रिपोर्ट की मानें तो यह फिल्म क्रिसमस 2024 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Celebs Popular Character: इन सितारों के लिए वरदान बना यह एक किरदार, सफलता को चूमकर बनाई अलग पहचान

विज्ञापन
IMDb Unveils List of Most Anticipated Indian Movies for 2024 Fighter Pushpa 2 Kalki 2898 AD
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। मुख्य भूमिका निभाने वाले अजय देवगन के अलावा, उन्होंने करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण को भी इस बार फिल्म में शामिल किया है। वहीं, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर अल्लू अर्जुन की मूवी 'पुष्पा 2' से होगी। 

Main Atal Hoon: महाराष्ट्र में बीजेपी नेता मुफ्त में दिखाएंगे 'मैं अटल हूं', जानें शो का समय और स्थान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed