फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramayan: पानी में नहीं ऐसे फिल्माया गया था 'समुद्र देव' का सीन, टीवी के 'लक्ष्मण' ने किया खुलासा

Tue, 09 Jun 2020 04:47 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 09 Jun 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
ramayan lakshman aka sunil lahri reveals how to shoot samudra dev scenes
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार करने वाले सुनील लहरी ने शायद ही सोचा होगा कि 33 साल बाद एक बार फिर से उन्हें उतनी ही पॉपुलैरिटी मिलेगी। सोशल मीडिया पर सुनील अपने फैंस के सवालों का जवाब भी देते है। फैंस से मिल रहे प्यार को वो एंजॉय कर रहे हैं। 'रामायण' का प्रसारण फिर से टीवी पर हो रहा है। ऐसे में सुनील हर दिन उस एपिसोड से जुड़ा कोई ना कोई किस्सा साझा करते रहते हैं। 

ramayan lakshman aka sunil lahri reveals how to shoot samudra dev scenes
सुनील लहरी - फोटो : ट्विटर

एक वीडियो में सुनील कहते हैं कि 'राम जी समुद्र देवता के पास पहुंचते हैं और लंका पहुंचने के लिए समुद्र देव से विनती करते हैं। वो शॉट हमने समुद्र किनारे नहीं किया था बल्कि स्टूडियो में फिल्माया गया था हालांकि हमारे स्टूडियो के सामने ही बीच था। बीच से बहुत सारी रेत लाई गई और स्टूडियो में बिछा दी गई। ये शॉट क्रोमा पर फिल्माया गया था।'

ramayan lakshman aka sunil lahri reveals how to shoot samudra dev scenes
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

शूटिंग के दौरान का एक और किस्सा साझा करते हुए सुनील बताते हैं कि 'सेट पर दोपहर में हम लोग सोए हुए थे शायद लाइट नहीं थी या फिर रात में शूटिंग की थी ऐसा ही कुछ था। अचानक बाहर से बहुत आवाजें आने लगीं। मैंने सोचा कि पता नहीं क्यों ये भगदड़ मची हुई है। पता चला कि एक नाग और नागिन स्टूडियो के बाहर एक साथ थे। करीब आधे घंटे तक वो वहीं रहे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
ramayan lakshman aka sunil lahri reveals how to shoot samudra dev scenes
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील आगे कहते हैं कि 'ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने उस सीन को शूट किया लेकिन बहुत आश्चर्य की बात थी कि जब बाद में देखा तो किसी भी कैमरे में वो सीन कैद नहीं हुआ। यहां तक कि जिस कैमरे से एपिसोड की शूटिंग होती थी उसमें भी नाग और नागिन को कैप्चर नहीं किया जा सका। ये बहुत शॉकिंग था। पता नहीं क्या कुदरत का करिश्मा था।'

विज्ञापन
ramayan lakshman aka sunil lahri reveals how to shoot samudra dev scenes
रामायण धारावाहिक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले सुनील लहरी ने बताया था कि 'कई सीन स्पेशल इफेक्ट्स के जरिए फिल्माए गए। सारे के सारे स्पेशल इफेक्ट्स क्रोमा में किए गए। हनुमान जी के बहुत सारे सीन इफेक्ट्स से थे, जैसे हनुमान जी उड़ रहे हैं या राक्षस के मुंह से बाहर निकल रहे हैं, पहाड़ से बाहर निकल रहे हैं, बहुत छोटे हो गए या बहुत बड़े हो गए, ये सब सीन क्रोमा पर किए गए थे।'

अमिताभ और शाहरुख सहित 10 सितारों के घर की तस्वीरें, रेखा का बंगला तो यकीनन नहीं देखा होगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed