इन दिनों 80 के दशक का सबसे चर्चित पौराणिक सीरियल रामायण काफी चर्चा में हैं। रामानंद सागर द्वारा निर्देशित ये सीरियल लॉकडाउन के बीच दोबारा दूरदर्शन पर शुरू हुआ है। इस सीरियल को दर्शकों का अभी भी उतना ही प्यार मिल रहा है जितना कि इसको अपने पहले प्रसारण पर मिला था। वहीं इस सीरियल के सभी कलाकार भी अब एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं।
रामायण में सीता हरण देख भावुक हुए 'रावण', हाथ जोड़ते आए नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों रामायण सीरियल में रावण का किरदार करने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रामानंद सागर के रामायण सीरियल को टीवी पर देखते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अरविंद त्रिवेदी रामायण के उस सीन को देखकर काफी भावुक हो जाते हैं जब रावण सीता हरण करता है। इतना ही नहीं अरविंद त्रिवेदी सीता को देखकर हाथ जोड़ लेते हैं।
दरअसल अरविंद त्रिवेदी टीवी में जब सीता हरण प्रसंग को देखकर रहे होते हैं तो उसमें सीता को रोता देख वह भी भावुक हो जाते हैं और अपने हाथ जोड़ लेते हैं। सोशल मीडिया पर अरविंद त्रिवेदी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। रामायण सीरियल में सीता का किरदार अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने निभाया था। वहीं इससे पहले भी एक वीडियो में अरविंद त्रिवेदी रामायण सीरियल को लेकर अपनी भावुकता बयां कर चुके हैं।
Heartmelting! #ArvindTrivedi ji you have done complete justice to the role.
No better Raavan, till date. #RamayanOnDDNational@rattci7 see this! https://t.co/WwtOKy8HHU
गौरतलब है कि रामायण सीरियल में अरविंद त्रिवेदी के रावण किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें इस सीरियल में रावण का रोल कैसे मिला। अरविंद त्रिवेदी इस रोल से जुड़ा किस्सा साझा करते हुए कहा था, 'मेरी इच्छा सीरियल में केवट का रोल करने की थी। इसलिए मैंने रामानंद सागर से इस किरदार को करने की गुजारिश की थी। वो इससे सहमत नहीं थे। उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट पढ़ने को कहा। मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी। इसके बाद थोड़ी देर के लिए सन्नाटा पसर गया।
So touching. 84 year old veteran #ArvindTrivedi ji watching his #Ravana role after 30 years & seeks forgiveness from others in the room! 🙏 #Ramayana #Angad #RamayanOnDDNational #Ravan pic.twitter.com/1VvyNwD1rc
अरविंद त्रिवेदी ने आगे कहा कि, जब मैं स्क्रिप्ट वापस देकर जाने लगा तो रामानंद सागर ने रोककर बोला कि उन्हें अपना लंकेश मिल गया। उनकी इस बात को सुनकर मैं हैरान हो गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि मैंने कोई डायलॉग ही नहीं पढ़ा था।? जब मैंने रामानंद सागर से कहा कि मैंने कोई डायलॉग ही नहीं पढ़ा। जवाब में उन्होंने कहा- 'वो मेरी चाल ढाल देखकर समझ गए थे कि वही उनके रावण बनने योग्य है। उन्हें रामायण के लिए ऐसा रावण चाहिए जिसमें बुद्धि-बल हो और मुख पर तेज हो।'
पढ़ें: अखबार की एक कटिंग ने बदली किसी की ज़िंदगी तो किसी को नहीं भूला पहला आलेख, पढ़िए सितारों की यादें