{"_id":"5ea51e4800c5977c53797729","slug":"ramayan-top-entertainer-and-kanika-kapoor-become-most-searched-female-celeb","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट सर्च में सनी लियोनी को भी पीछे छोड़ा इस गायिका ने, रामायण भी सर्च में रही अव्वल नंबर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंटरनेट सर्च में सनी लियोनी को भी पीछे छोड़ा इस गायिका ने, रामायण भी सर्च में रही अव्वल नंबर
कोरोना वायरस की वजह से भारत में लॉकडाउन लागू हुए अभी सिर्फ एक महीना ही बीता है और इस एक महीने में ही भारत की कुछ ऐसी चीजों की किस्मत बदल गई है जिसका अंदाजा आज से एक महीने पहले तक लगा पाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन था। जी हां! हम बात कर रहे हैं उन चीजों की जो अकस्मात ही ट्विटर पर और इंटरनेट पर ट्रेंड करने लग गईं और बन गईं इंटरनेट पर सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली सामग्री। वह कोई और नहीं बल्कि कोरोना को मात दे चुकीं गायिका कनिका कपूर और रामानंद सागर का धारावाहिक 'रामायण' है।
2 of 5
Kanika Kapoor
- फोटो : Instagram
भारत में कोरोना की शुरुआत होने से पहले तक कनिका कपूर को सिर्फ 'चिटियां कलाइयां' और 'बेबी डॉल' जैसे गीतों के लिए याद किया जाता था। वह लोकप्रिय जरूर थीं लेकिन उनके बारे में बातचीत बहुत कम हुआ करती थी। लेकिन, जब वह कोरोना पॉजिटिव पाई गईं, तभी से उनके बारे में जानने की लोगों की उत्सुकता जाग गई।
3 of 5
सनी लियोनी और कनिका कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
यह उत्सुकता इतनी बढ़ गई कि कनिका कपूर ने इंटरनेट पर बढ़ती लोकप्रियता के मामले में प्रियंका चोपड़ा, सनी लियोनी और रजनीकांत को भी पीछे छोड़ दिया। याहू सर्च इंजन की रिपोर्ट के अनुसार कनिका कपूर सिर्फ महिला हस्तियों में ही नहीं बल्कि, पुरुषों में भी इस लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली सेलिब्रिटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ramayan
- फोटो : Instagram
वहीं बात करें अगर 'रामायण' की तो, जब टीवी के सभी कार्यक्रमों ने हाथ खड़े कर दिए तब लोगों की मांग पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रामानंद सागर के प्रतिष्ठित धारावाहिक 'रामायण' को दूरदर्शन पर वापस लाने का निर्णय किया।
विज्ञापन
5 of 5
People watching Ramayan
- फोटो : Instagram
इस धारावाहिक ने रातों-रात ऐसी ख्याति पाई कि लॉकडाउन से पहले तक लोग जहां इंटरनेट पर बिग बॉस, तानाजी, हाउस फुल 4, गुड न्यूज, ड्राइव जैसी फिल्में और टीवी शो खोजे जा रहे थे, वहां लोग 'रामायण' को खोजने लगे। हालांकि 'रामायण' को इंटरनेट पर खोजना अच्छी बात है लेकिन इस समय में ट्रेंड कर जाना उस कहानी के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।