सब्सक्राइब करें

रामायण की 'सीता' ने कोरोना को दी मात, बताया कैसे घर में रहकर पाया छुटकारा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 20 Apr 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
Ramayana 'Sita' deepika chikhalia defeated Corona, says she took measures by staying in such a house
दीपिका चिखलिया - फोटो : Social Media

देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।हर दिन कोरोना के नए मामले बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन ढाई लाख से ऊपर केस देखे जा रहे हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में हर दिन रिकॉर्ड मरीज मिल रहे हैं। नेता से लेकर अभिनेता तक कोरोना संक्रमण की जद में हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्रीज में भी हर दिन कोई न कोई इसकी चपेट में आ रहा है। इसी बीच खबर है कि रामानंद सागर के रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया  कोरोना वायरस से जंग लड़कर स्वस्थ हो चुकी हैं। 

Trending Videos
Ramayana 'Sita' deepika chikhalia defeated Corona, says she took measures by staying in such a house
दीपिका चिखलिया - फोटो : Social Media

अभी हाल ही में दीपिका ने सोशल मीडिया पर कोरोना से बचने के कुछ घरेलू उपाय बताए हैं। साथ उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और अपना ध्यान रखने को भी कहा है। दीपिका ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा- 'मसूर की दाल, हल्दी पानी, नींबू पानी, कपूर स्मेल के लिए, प्राणायाम सकारात्मक सोच के लिए...इस तरह से मैंने अपना क्वारंटीन बिताया...सभी अपना ध्यान रखें और मास्क पहनें'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayana 'Sita' deepika chikhalia defeated Corona, says she took measures by staying in such a house
परिधि शर्मा - फोटो : Insatagram- @paridhiofficial
बीते दिन जोधा अकबर की लीड अभिनेत्री परिधि शर्मा भी कोरोना वायरस की शिकार हो गई हैं। उनके साथ-साथ पूरा परिवार कोरोना संक्रमित है। बस उनके घर में उनका चार साल का बेटा सुरक्षित है। परिधि ने बताया कि उनके घर में सभी कोरोना से संक्रमित हैं। बस उनका बेटा और देवर अभी इससे सुरक्षित हैं।

 
Ramayana 'Sita' deepika chikhalia defeated Corona, says she took measures by staying in such a house
परिधि शर्मा - फोटो : Insatagram- @paridhiofficial

उन्होंने बताया कि जितने भी लोग संक्रमित हैं सभी क्वारंटीन हैं। अभिनेत्री ने कहा कि खुद भी क्वारंटीन में होने के कारण चार साल के बेटे की देखभाल करना काफी मुश्किल हो रहा है। कोई भी उसके आसपास नहीं जाता है।

विज्ञापन
Ramayana 'Sita' deepika chikhalia defeated Corona, says she took measures by staying in such a house
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

बता दें कि शनिवार को बॉलीवुड के चार एक्टर वायरस से संक्रमित हो गए। नील नितिन मुकेश और अर्जुन रामपाल वायरस के टेस्ट में संक्रमित पाए गए। सभी ने अब खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed