{"_id":"5c471acbbdec2256646aa87a","slug":"ramesh-sippy-birthday-special","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रमेश सिप्पी: लीक से हटकर एक ऐसे निर्माता निर्देशक, जिन्हें जानने के लिए 'शोले' ही काफी है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रमेश सिप्पी: लीक से हटकर एक ऐसे निर्माता निर्देशक, जिन्हें जानने के लिए 'शोले' ही काफी है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 23 Jan 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ramesh sippy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज निर्माता निर्देशक रमेश शिप्पी का जन्मदिन हैं। उनके बेटे रोहन शिप्पी की फिल्म नौटकी साला का नाम 'शोले' फिल्म के एक डायलॉग से हुबहू उठाया गया था। अमिताभ बच्चन, धर्मेंद की टंकी पर चढ़कर की जाने वाली नौटंकी को देखकर यह कमेंट करते हैं। आप समझ सकते हैं कि 'शोले' दरअसल कितनी बड़ी फिल्म थी।
2 of 5
ramesh sippy
'शोले' व 'सीता और गीता' जैसी फिल्में बनाने वाले रमेश शिप्पी ने दस से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया है। लगभग उतनी ही फिल्मों से वह बतौर प्रोड्यूसर जुड़े रहे। पर रमेश शिप्पी साहब हमेशा अपनी एक फिल्म 'शोले' की वजह से याद रखे जाएंगे। आज भी, और आज के 50 या 100 साल बाद भी। हिंदी फिल्म के दर्शकों के लिए 'शोले' इतनी बड़ी फिल्म है कि उसे आज भी टीवी पर ऐसा देखा जाता है जैसे वह इसी शुक्रवार रिलीज हुई हो। 'शोले' एक ऐसी फिल्म थी जिसमें हर किसी के लिए कुछ न कुछ था।
3 of 5
sholay
कोई असरानी की कॉमेडी से खुश था तो किसी को धर्मेंद्र की नौटंकी अच्छी लगी थी। कोई अमिताभ की संजीदगी और सेंस ऑफ ह्रयूमर पर फिदा था तो कोई हेमा मालिनी के बातूनीपन से। फिल्म में रोमांस की कैटेगरी भी अलग-अलग थीं। धर्मेंद्र और हेमा के रोमांस के साथ जया और अमिताभ का खामोश रोमांस भी उसी फिल्म में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ramesh sippy
बसंती को कच्चे आम तोड़ते सिखाते दृश्य उसी फिल्म में थे जिस फिल्म में ठाकुर के हाथ काटने वाले दृश्य। और फिर गब्बर, जिनका नाम ही काफी था। रमेश सिप्पी ने एक फिल्म में इतने बहुरंगी सिनेमाई रंग दिए थे कि उन्हें देखने वाले चमतकृत थे, और आज भी हैं। रमेश शिप्पी को पूरी जिंदगी याद करने के लिए एक शोले ही काफी है।
विज्ञापन
5 of 5
ramesh sippy
इस फिल्म के अलावा रमेश सिप्पी में फिल्म निर्माण की एक बड़ी रेंज दिखती है। उन्होंने 'शोले' से पहले 'अंदाज' व 'सीता और गीता' जैसी फिल्में भी बनाईं। 'शोले' बनाने के बाद उन्होंने 'शक्ति' और 'सागर' जैसी अलग तरह की फिल्में रचीं। रमेश शिप्पी ने 'भ्रष्टाचार' और 'अकेला' जैसी लीक से हटकर फिल्में बनाने के साथ 'बुनियाद' जैसे बड़े धारावाहिक का भी निर्देशन भी किया। एक प्रोड्यूसर के रूप में भी सिप्पी साहब की लंबी रेंज दिखती है। 'टैक्सी नंबर 9211', 'ब्लफ मास्टर' और 'दम मारो दम' जैसी फिल्में उनके हिस्से में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।