फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर सलमान की 'रेस 3' का उड़ा था मजाक, अब 'रेस 4' में भी दिखेंगे 'दबंग खान'

Wed, 20 Jun 2018 09:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 20 Jun 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Ramesh Taurani confirms Race 4 with Salman Khan
रेस 3
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' को रिलीज हुए 5 दिन बीत चुके हैं। सलमान खान के लिए ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के लिहाज से बड़ी चुनौती मानी जा रही है। दुनियाभर में फिल्म के टिकट की एडवांस बुकिंग चल रही है। वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात की जाए तो अब तक यह फिल्म 200 करोड़ का आकड़ा पार कर चुकी है। यह फिल्म मात्र 4 दिनों में ही 210.88 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। दिलचस्प बात ये है कि ये कमाई तब हुई जब फिल्म को लेकर न तो अच्छे रिव्यूज आए हैं और ना ही आॅडियंस के रिएक्शन बढ़िया हैं। अब सलमान के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आ रही हैं।
Ramesh Taurani confirms Race 4 with Salman Khan
रेस 3
दरअसल ‘रेस 3’ के आखिरी सीन में सलमान खान समेत अनिल कपूर इस बात का हिंट देते है कि ‘रेस 4’ भी बनने वाली है। इसी मामले में ‘रेस 3’ के निर्माता रमेश तौरानी ने खुलासा करते हुए कहा कि ये फिल्म जरुर बनेगी लेकिन अभी इसमें थोड़ा समय लग सकता है।
Ramesh Taurani confirms Race 4 with Salman Khan
रेस-3
रमेश तौरानी ने बताया वो बनेगी…रेस 4 जरुर बनेगी पर पहले स्क्रिप्ट बनेगी, फिर डिसाइड होगा। अभी तक कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। सलमान इस फिल्म में होंगे ये बात कन्फर्म है क्योंकि रेस 3 को निगेटिव व्यू मिले लेकिन अकेले सलमान के कंधों पर टिकी इस फिल्म ने 4 दिन में ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ramesh Taurani confirms Race 4 with Salman Khan
रेस 3
सलमान खान की फिल्म रेस 3 साल 2018 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है। इस फिल्म ने पद्मावत और बागी को पीछे छोड़ते हुए पहले दिन करीब 29 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 'रेस 3' को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
Ramesh Taurani confirms Race 4 with Salman Khan
RACE 3
सलमान खान और रमेश तौरानी ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। 'रेस 3' में सलमान के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, साकिब सलीम और डेजी शाह हैं। फिल्म 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed