फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस खतरनाक विलेन को देख हीरो भी खाते थे खौफ, बीमारी से उस एक्टर की हुई दर्दनाक मौत

Mon, 28 Dec 2020 11:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 28 Dec 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Rami Reddy Aka Anna Bollywood most Popular Villain in 90s
रामी रेड्डी - फोटो : फाइल

90 के दौर में हिंदी फिल्मों में एक ऐसा विलेन आया, जिसे देखकर हीरो भी खौफ खा जाते थे। उसकी शक्ल देखकर ही लोग डर जाया करते थे। कभी वह 'कर्नल चिकारा' बनकर दहशत फैलाता था तो कभी 'अन्ना' बनकर मारकाट मचाता था। हम बात कर रहे हैं उस फिल्म स्टार की जिसने हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय से एक अलग पहचाई बनाई। अभिनेता रामी रेड्डी ही वह अभिनेता थे जो उस दौर में हीरो पर भी भारी पड़ जाया करते थे।

Rami Reddy Aka Anna Bollywood most Popular Villain in 90s
रामी रेड्डी - फोटो : फाइल

रामी रेड्डी का पूरा नाम 'गंगासानी रामी रेड्डी' था। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित वाल्मीकिपुरम गांव में उनका जन्म हुआ था। रामी रेड्डी ने हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और वहां से पत्रकारिता की डिग्री ली। फिल्मों में आने से पहले वह एक पत्रकार थे। 

Rami Reddy Aka Anna Bollywood most Popular Villain in 90s
रामी रेड्डी - फोटो : फाइल

रामी रेड्डी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्मों से की थी, लेकिन जब बॉलीवुड से ऑफर मिला तो वो खुद को रोक नहीं पाए और यहां अपने कदम जमाने आ गए। हिंदी फिल्मों में उन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए। उन्होंने करीब 250 फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rami Reddy Aka Anna Bollywood most Popular Villain in 90s
रामी रेड्डी

साल 1990 में आई फिल्म 'प्रतिबंध' में उन्होंने अन्ना नाम के विलेन का किरदार निभाया। इस किरदार में रामी रेड्डी ने ऐसी जान फूंकी कि ये हमेशा के लिए यादगार बन गया। रामी रेड्डी का खौफ ऐसा हो गया था कि जब भी वो फिल्मी परदे पर आते तो लोगों के अंदर दहशत फैल जाती। हर फिल्म में उनका किरदार और लुक इतना भयानक और क्रूर होता था कि लोग देखते ही खौफ खा जाते थे।

विज्ञापन
Rami Reddy Aka Anna Bollywood most Popular Villain in 90s
रामी रेड्डी - फोटो : फाइल

रामी की जिंदगी में सबसे भयानक मोड़ तब आया जब एक गंभीर बीमारी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उन्हें लीवर में दिक्कत हो गई थी जिसकी वजह से वह अक्सर बीमार रहने लगे। सालों बाद जब रामी एक इवेंट के दौरान सभी के सामने आए तो हर कोई चौंक गया। रामी काफी कमजोर और दुबले-पतले हो गए थे। लीवर और किडनी की समस्या के चलते 14 अप्रैल साल 2001 में उनका निधन हो गया।

ट्रोलर्स पर भड़कीं उर्मिला मातोंडकर, कहा- मेरे पति को पाकिस्तानी और आतंकवादी कहा गया...

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed