फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RamSetu: अक्षय कुमार ने पूरी की रामसेतु की शूटिंग, इस साल दीवाली पर रिलीज होगी फिल्म

Mon, 31 Jan 2022 05:32 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 31 Jan 2022 05:32 PM IST
सार

बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अभिनेता ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी।

विज्ञापन
RamSetu: Akshay Kumar wrap ups the shooting of film Ram Setu the film will be released on Diwali this year
फिल्म रामसेतु की शूटिंग पूरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अभिनेता ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी। अक्षय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के सेट से सेलिब्रेशन का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। 30 सेकेंड के इस वीडियो में जैकलिन फर्नांडिस के अलावा फिल्म की पूरी टीम नजर आ रही है। वीडियो में सभी लोग केक काटकर फिल्म की शूटिंग पूरी होने का जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। 

 

सामने आए इस वीडियो में अक्षय कुमार ने कहा कि आज मेरी फिल्म राम सेतु का आखिरी दिन है। राम सेतु बनाने के लिए वानर सेना लगी थी और मेरी फिल्म राम सेतु बनाने के लिए यह मेरी सेना है। इस दौरान फिल्म की पूरी टीम जोश के साथ चीयर करती नजर आई। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने यह भी बताया कि यह फिल्म दीवाली के मौके पर इसी साल रिलीज की जाएगी।

RamSetu: Akshay Kumar wrap ups the shooting of film Ram Setu the film will be released on Diwali this year
फिल्म रामसेतु की शूटिंग पूरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, यहां एक और अद्भुत प्रोजेक्ट रामसेतु पूरा हो गया है इस फिल्म के बनने के दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा। यह सब फिर से स्कूल जाने जैसा था। हम सब ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। अब बस आप सब का प्यार चाहिए।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

RamSetu: Akshay Kumar wrap ups the shooting of film Ram Setu the film will be released on Diwali this year
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

देश- दुनिया में आए कोरोनावायरस ने  सभी के कामों में रुकावट पैदा कर दी। वहीं अक्षय कुमार अपने काम को लेकर कोरोना काल में भी मिसाल साबित हुए। संक्रमण की पहली लहर के दौरान बेलबॉटम की शूटिंग पूरी करने के बाद अब अभिनेता ने तीसरी लहर के दौरान फिल्म राम सेतु पूरी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
RamSetu: Akshay Kumar wrap ups the shooting of film Ram Setu the film will be released on Diwali this year
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

 

फिल्म रामसेतु में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मा द्वारा किया गया है। यह फिल्म इसी साल दीवाली के मौके पर अक्टूबर में रिलीज करने की योजना है। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 

विज्ञापन
RamSetu: Akshay Kumar wrap ups the shooting of film Ram Setu the film will be released on Diwali this year
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही इमरान हाशमी के साथ हाल ही में घोषित अपनी फिल्म सेल्फी में नजर आएंगे। इस फिल्म को निर्देशक राज मेहता बना रहे हैं। इसके साथ ही अक्षय के पास पैनोरामा स्टूडियोज की एक थ्रिलर फिल्म भी है। साथ ही अभिनेता अली अब्बास जफर की एक्शन कॉमेडी फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा अक्षय कुमार के पास फिल्म गोरखा भी है। इन सबके अलावा एक्टर बच्चन पांडे, पृथ्वीराज आदि फिल्मों में भी नजर आएंगे। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed