फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं 'बाहुबली' की 'राजमाता', श्रीदेवी के रिजेक्ट करने पर मिला था रोल

Sat, 15 Sep 2018 08:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 15 Sep 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
ramya krishnan birthday special bahubali rajmata shivgami
ramya krishnan

फिल्म 'बाहुबली' भारतीय सिनेमा की ना केवल सबसे बड़ी हिट फिल्म है बल्कि इस फिल्म ने कई किरदारों को हमेशा के लिए यादगार बना दिया। चाहे वो महेंद्र बाहुबली हों, कटप्पा, शिवगामी या देवसेना हों। सभी एक्टर्स ने अपने रोल को इस कदर जीवंत तरीके से निभाया कि असल जिंदगी में भी लोग इन एक्टर्स को फिल्मी किरदार के नाम से जानने लगे। हिंदी सिनेमा प्रेमियों के लिए इनमें से शिवगामी का नाम नया नहीं है। फिल्म में गुस्सैल चेहरा, माथे पर चमक और वीरांगना जैसी शख्सियत शिवगामी यानी राम्या कृष्णन ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। राम्या के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

ramya krishnan birthday special bahubali rajmata shivgami
ramya krishnan

राम्या कृष्णन का जन्म 15 सितंबर 1970 को चेन्नई में हुआ था। 13 साल की उम्र से उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। अपने दमदार एक्टिंग से रोंगटे खड़े कर देने वालीं राम्या असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस हैं। उनकी कुछ फिल्मों और तस्वीरों को देखकर यकीन कर पाना मुश्किल होगा कि ये वही राम्या हैं जिन्होंने 'बाहुबली' में राजमाता का किरदार निभाया।

ramya krishnan birthday special bahubali rajmata shivgami
ramya krishna

राम्या ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की। साउथ में अच्छा काम करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और 1988 में पहली हिंदी फिल्म 'दयावान' की, जिसमें उनके साथ विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे, हालांकि इस फिल्म से उन्हें कुछ खास फायदा नहीं हुआ और 4-5 सालों तक राम्या को कोई हिंदी फिल्म नहीं मिली। जिसके बाद राम्या ने फिर से साउथ की ओर रुख किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ramya krishnan birthday special bahubali rajmata shivgami
राम्या कृष्णन

फिल्म 'बाहुबली' राम्या के करियर की एक माइलस्टोन फिल्म है। अपनेे अनुभव शेयर करते हुए राम्या ने बताया था कि डायरेक्टर राजामौली से लगातार 2 घंटे तक कहानी सुनती रहीं। फिल्म का हर शॉर्ट, हर सीन बिल्कुल क्लियर था। इस फिल्म के लिए मैंने कोई खास तैयारी नहीं की थी। जैसे ही कपड़े और गहने पहनी मैं शिवगामी में तब्दील हो गई। इस फिल्म के बाद ना केवल साउथ में बल्कि देश-विदेश में भी लोग मुझे शिवगामी के नाम से मुझे पहचानने लगे।

विज्ञापन
ramya krishnan birthday special bahubali rajmata shivgami
ramya krishnan

कम ही लोगों को पता होगा कि शिवगामी के रोल के लिए पहले श्रीदेवी से बात की गई थी लेकिन ज्यादा पैसे मांगने की वजह से राजामौली ने राम्या को साइन कर लिया। श्रीदेवी ने इस रोल के लिए 6 करोड़ रुपये मांगे थे यही नहीं श्रीदेवी ने 5 स्टार होटल के पूरे फ्लोर को उनके लिए बुक करने के लिए कहा था। फिल्म का बजट पहले से ही काफी ज्यादा था। ऐसे में राजामौली ने राम्या कृष्णन को लेना ज्यादा ठीक समझा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed