फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rana Daggubati: राणा दग्गुबाती ने इंस्टाग्राम को कहा अलविदा, डिलीट किए सारे पोस्ट

Tue, 09 Aug 2022 04:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 09 Aug 2022 04:00 PM IST
विज्ञापन
Rana Daggubati deletes his all post from Instagram after announcing social media sabbaticals
राणा दग्गुबाती लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/ranadaggubati

फिल्म 'बाहुबली' में नेगेटिव किरदार से लोगों पर अपनी अलग छाप छोड़ने वाले एक्टर राणा दग्गुबाती ने इंस्टाग्राम से दूरी बना ली है। एक्टर ने अपने सारे पोस्ट को डिलीट कर दिया है। हालांकि अपने रील्स को उन्होंने नहीं हटाया है। राणा ने यह कदम क्यों उठाया है इसके पीछे की वजह अब तक पता नहीं चल सकी है। एक्टर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। उन्हें इंस्टा पर लगभग 47 लाख लोग फॉलो करते हैं। 

Rana Daggubati deletes his all post from Instagram after announcing social media sabbaticals
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिनों पहले दिया था संकेत

राणा दग्गुबाती ने सोशल मीडिया छोड़ने का एलान कुछ दिनों पहले ही कर दिया था। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने इसकी जानकारी दी थी। हालांकि इस पोस्ट में उन्होंने इस बात का जिक्र नहीं किया था कि वह ऐसा कब करने वाले हैं। ट्विटर पर उन्होंने लिखा था, 'काम प्रगति पर है। फिलहाल सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बना रहा हूं। आपको फिल्मों में नजर आउंगा। सभी को बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद।'

Rana Daggubati deletes his all post from Instagram after announcing social media sabbaticals
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में राणा ने अपनी शादी की दूसरी एनिवर्सरी मनाई थी। इस मौके पर उन्होंने फैंस संग कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थीं। इन फोटोज में राणा अपनी पत्नी के साथ एफिल टावर के पास कैंडल लाइट डिनर करते नजर आए थे। फैंस को एक्टर का यह अंदाज काफी पसंद आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rana Daggubati deletes his all post from Instagram after announcing social media sabbaticals
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार तुलुगू फिल्म 'विराटपर्वम' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी ने भी काम किया था। फिल्मों के अलावा वह एक सीरीज में भी बिजी हैं जिसका नाम नायडू है। यह फेमस अमेरिकन शो डोनोवन का हिंदी रीमेक है। सीरीज में साउथ सुपरस्टार वेंकटेश भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अपने चाचा के साथ काम करने को लेकर सोशल मीडिया पर खुशी जताई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed