सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor Alia Bhatt: अप्रैल में शादी करने वाले हैं रणबीर-आलिया! पिता महेश भट्ट ने बताई सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 30 Mar 2022 06:47 PM IST
सार

बीते साल से ही मनोरंजन जगत में शादियों का सिलसिला जारी है। शादी के इस माहौल में कई जानी-मानी जोड़ियां शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड के एक और मशहूर कपल की शादी को लेकर भी फैन बेताब हैं।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt: Mahesh Bhatt breaks silence on Ranbir Alias marriage says-these all are just rumors
रणबीर- आलिया की शादी पर महेश भट्ट ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

बीते साल से ही मनोरंजन जगत में शादियों का सिलसिला जारी है। शादी के इस माहौल में कई जानी-मानी जोड़ियां शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड के एक और मशहूर कपल की शादी को लेकर भी फैंस बेताब हैं। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट के फैंस बीते कई समय से इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इन दोनों की शादी को लेकर किसी भी तरह की कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर समय-समय पर इनकी शादी को लेकर कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं। इसी क्रम में एक बार फिर रणबीर और आलिया की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।

Trending Videos
Ranbir Kapoor Alia Bhatt: Mahesh Bhatt breaks silence on Ranbir Alias marriage says-these all are just rumors
महेश भट्ट, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : Instagram

इसी बीच अब अभिनेत्री आलिया भट्ट के पिता और फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने अपनी बेटी की शादी पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में महेश भट्ट ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंटरव्यू में रणबीर- आलिया की शादी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने इन सभी खबरों को अफवाह बताया। फिल्म निर्माता ने कहा कि ये सभी खबरें महज अफवाहें हैं। ये सभी चीजें काफी लंबे समय से चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt: Mahesh Bhatt breaks silence on Ranbir Alias marriage says-these all are just rumors
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले रणबीर आलिया की शादी पर अभिनेता रणबीर कपूर की मौसी रीमा जैन ने भी प्रतिक्रिया दी थी। अप्रैल में दोनों की शादी की खबरों को रीमा ने बेबुनियाद बताया था। एक पोर्टल से बात करते हुए उन्होंने कहा था की हम लोगों ने किसी भी तरह की तैयारी नहीं की है, तो शादी इतनी जल्दी कैसे होगी। लेकिन अगर यह खबरें सच हैं तो मुझे भी हैरानी होगी। शादी जरूर होगी. लेकिन कब यह पता नहीं।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt: Mahesh Bhatt breaks silence on Ranbir Alias marriage says-these all are just rumors
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग के लिए दोनों बनारस पहुंचे थे। इस दौरान रणबीर- आलिया की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद कुछ लोग ये भी कह रहे है कि दोनों ने चुपचाप शादी कर ली है। सामने आईं तस्वीरों में दोनों काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर हाथ जोड़कर खड़े दिख रहे हैं। दोनों ने गले में माला पहनी हुई है और माथे पर चंदन लगाए हैं। 

 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt: Mahesh Bhatt breaks silence on Ranbir Alias marriage says-these all are just rumors
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगे। इससे पहले आलिया भट्ट आखिरी बार फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और फिर  आरआरआर में नजर आई थीं। वहीं, रणबीर कपूर की बात करें तो अभिनेता जल्द ही वाणी कपूर के साथ फिल्म शमशेरा में नजर आएंगे। इसके अलावा वह एनिमल और श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की एक बेनाम फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed