फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt Pregnancy: 'नए मेहमान' को लेकर बेहद खुश हैं आलिया, बोलीं- काफी मैसेज मिले, लेकिन जवाब...

Tue, 28 Jun 2022 04:47 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 28 Jun 2022 04:47 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt pregnancy Brahmastra Actress thanked all fans and friends in her recent insta post
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट ने सोमवार को जब से ये घोषणा की है कि वह प्रेग्नेंट हैं, तब से उनके फैंस सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं। अभी भी आलिया की पोस्ट पर लोग बधाई और प्यार लुटा रहे हैं। सेलिब्रिटी से लेकर उनके परिवार और दोस्त तक कल से रणबीर और आलिया को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच आलिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने सभी बधाई देने वालों को और उन्हें स्पेशल फील कराने वालों को धन्यवाद कहा है। 


 
Ranbir Kapoor Alia Bhatt pregnancy Brahmastra Actress thanked all fans and friends in her recent insta post
आलिया और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार को आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट साझा करते हुए इस बात का खुलासा किया कि वह प्रेग्नेंट हैं और बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। तस्वीर में आलिया हॉस्पिटल में बेड पर लेटकर सोनोग्राफी करा रही थीं और रणबीर उनके पास बैठे हुए थे। कपल सामने लगी स्क्रीन पर देख कर काफी खुश हो रहा था। तस्वीर शेयर करते हुए आलिया ने लिखा था कि हमारा बच्चा जल्द आ रहा है। 

Ranbir Kapoor Alia Bhatt pregnancy Brahmastra Actress thanked all fans and friends in her recent insta post
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री की इस पोस्ट के बाद तो बधाई देने वालों की लंबी लाइन लग गई थी। आलिया और रणबीर के परिवार से लेकर उनके दोस्त और फैंस सब होने वाले माता-पिता को बधाई और आशीर्वाद दे रहे हैं। आलिया भी नए मेहमान की दस्तक से काफी खुश हैं। जिसके बाद आज उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। जिसमें अभिनेत्री ने अपने फैंस और दोस्तों सभी को बधाई और आशीर्वाद देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt pregnancy Brahmastra Actress thanked all fans and friends in her recent insta post
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह और रणबीर बैठे हुए हैं। दोनों के ऊपर फूलों की बारिश हो रही है। इस दौरान आलिया ऑरेंज रंग के सूट में हैं तो वहीं रणबीर ऑफ व्हाइट रंग के कुर्ता-पजामा में नजर आ रहे हैं। आलिया ने लिखा- 'आप सभी के प्यार के लिए अभीभूत हूं....सभी के मैसेज और गुड विशेज को पढ़ने की कोशिश कर रही हूं....और मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के साथ हमारे जीवन में आए इतने बड़े पल का जश्न मनाना वास्तव में बहुत खास है'।


 
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt pregnancy Brahmastra Actress thanked all fans and friends in her recent insta post
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram
वहीं, दूसरी ओर आलिया भट्ट इस समय यूके में शूटिंग कर रही हैं। प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद कल एक मीडिया हाउस ने दावा किया था कि आलिया जुलाई के बीच में यूके से वापस लौट सकती हैं और रणबीर कपूर खुद उन्हें लेने के लिए लंदन जा सकते हैं। मिड जुलाई के बाद आलिया आराम करने वाली हैं और वह खुद पर ज्यादा जोर नहीं डालेंगी। मीडिया हाउस की इस खबर का आलिया ने अपने अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने लिखा- कुछ लोगों को अभी भी लगता है कि हम पितृसत्तात्मक दुनिया में रहते हैं... और कोई देर नहीं हुई है....किसी को भी किसी को लेने आने की जरुरत नहीं है...मैं एक महिला हूं पार्सल नहीं...फिलहाल मुझे रेस्ट की बिल्कुल जरुरत नहीं है। ये 2022 है और अब हम इस पुरातन सोच से बाहर निकल सकते हैं'।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed