बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के चॉकलेटी हीरो के नाम से मशहूर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी इसी छवि को तोड़ने में लगे हैं। दरअसल, अभिनेता इस समय अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह पहली बार एक्शन करते दिखाई देंगे। जहां एक तरफ रणबीर पहली बार पर्दे पर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी और रश्मिका की जोड़ी भी दर्शकों का मनोरंजन पहली बार ही करेगी। इन सबके बीच रणबीर कपूर को लेकर अब एक और खबर आ रही है, जिस पर यकीन कर पाना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल है। दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर के पास खुद की पीआर टीम नहीं है।
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर के पास नहीं है कोई पीआर! पैपराजी के धमाकेदार खुलासे से सभी हैरान-परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर पिछले 15 साल से ज्यादा वक्त से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, लेकिन अगर हम एक मशहूर पैपराजी की मानें तो अभिनेता के पास अभी भी अपने लिए कोई पब्लिक रिलेशंस टीम नहीं है। पैपराजी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इंटरेक्शन आयोजित किया था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए। इसी सेशन के दौरान एक सोशल मीडिया यूजर ने रणबीर कपूर की पीआर टीम को लेकर उनसे सवाल किया, जिसका जवाब सुनकर सभी हैरान रह गए।
Sonu Sood: भविष्य में कनाडा की नागरिकता लोगे क्या? सोनू से फैन ने पूछा ऐसा सवाल, दिल जीत लेगा अभिनेता का जवाब
एक प्रशंसक ने उनसे पूछा, 'यहां हममें से कई लोगों का यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि रणबीर कपूर के पास कोई पीआर नहीं है। इस पर आपका क्या विचार है?' पैपराजी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि जहां तक रणबीर की बात है तो उन्होंने कभी किसी पीआर के साथ बातचीत नहीं की है। वह केवल अपनी फिल्म की रिलीज के आसपास ही पत्रकारों और फोटोग्राफरों से मिलते हैं और बातचीत करते हैं, बाकी जब भी वह एयरपोर्ट पर या अपनी कार में स्पॉट होते हैं तब।'
इस खबर को बॉलीवुड प्रेमियों के लिए एक्सेप्ट कर पाना बेहद मुश्किल था। सभी इस खबर को लेकर अपनी-अपनी राय सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। बहुत से तो रणबीर कपूर का मजाक भी उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उनके पीआर के पास समय-समय पर यह प्रचारित करने का अतिरिक्त कार्य है कि उनके पास कोई पीआर नहीं है।' दूसरे ने इस पर सहमति देते हुए लिखा, 'उनके पास इंडस्ट्री में सबसे अच्छा पीआर है क्योंकि उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि उनके पास कोई पीआर नहीं है।'
Abdu Rozik: टीवी की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं अब्दु रोजिक, जानिए किस सीरियल में निभाएंगे अहम किरदार
रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की एक्शन पैक्ड फिल्म 'एनिमल' में काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म का पहला प्री-टीजर वीडियो हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसमें रणबीर कुल्हाड़ी पकड़े खूनी खेल खेलते नजर आ रहे थे। 'एनिमल' में उनके साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। '