सब्सक्राइब करें

Ranbir Alia: बर्लिन के शगुन से निकलेगा आलिया की शादी का मुहूर्त, 11 साल बड़े रणबीर ने पूछ ही लिया, ‘हमारी कब होगी?’

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 16 Dec 2021 07:05 PM IST
सार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच रणबीर ने आलिया से अपनी फिल्म प्रमोशन के दौरान शादी से जुड़ा एक सवाल किया है।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor asked Alia Bhatt when are we getting married The actress gave this answer
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट फैन क्लब - फोटो : Instagram

‘व्हाई आर यू आस्किंग मी?’ जवाब रहा आलिया भट्ट का जब बुधवार को दिल्ली में रणबीर कपूर ने पूछा, ‘हमारी कब होगी?’ सवाल का सिलसिला फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के मोशन पोस्टर लॉन्च के मौके पर गरिमा नाम की एक प्रशंसक के सवाल से शुरू हुआ जिन्होंने रणबीर कपूर से पूछा था कि वह आलिया या किसी और से शादी कब करेंगे? रणबीर कपूर ने अरसा पहले एक बार अनौपचारिक बातचीत में कहा था कि जब भी वह कोई फिल्म करते हैं तो उसके निर्देशक से शादी कर लेते हैं और हीरोइन से प्यार। ऐसा करने से उन्हें फिल्म में अपने किरदार में बने रहने में मदद मिलती है। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ तीन कड़ियों में बनने वाली है। 10 साल पहले ये बननी शुरू हुई और अगले 10 साल इसे और लग सकते हैं इसकी बाकी दोनों कड़ियों को बनने और रिलीज होने में। अपने दो किरदारों शिवा और इहा को लेकर निर्देशक आर्यन मुखर्जी ने जो ‘अस्त्रावर्स’ बनाया है, उसकी कहानियों में सबसे अतरंगी कहानी रणबीर और आलिया की ये प्रेम कहानी है। और, आलिया की इस प्रेम कहानी का अंजाम साल 2022 में रिलीज होने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की पहली कड़ी ही नहीं बल्कि उससे पहले रिलीज हो चुकी दो और फिल्मों ‘आरआरआर’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की कामयाबी तय करेगी।

Trending Videos
Ranbir Kapoor asked Alia Bhatt when are we getting married The actress gave this answer
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट का नंबर रणबीर कपूर की प्रेम कहानियों में तीसरा है। रणबीर की दोनों पूर्व प्रेमिकाओं दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ की शादियां हो गई हैं। आलिया के साथ वह लंबे अरसे से हैं। और, आलिया समेत पूरे भट्ट परिवार को भरोसा है कि कपूर खानदान का सबसे रोशन चिराग एक न एक दिन उनके घर का दामाद जरूर बनेगा। उससे पहले आलिया को अपने करियर पर लगा बैक टू बैक दो फ्लॉप फिल्मों का धब्बा भी धोना है। विज्ञापनों में भले अच्छा लगता हो कि दाग अच्छे हैं लेकिन ये आलिया को भी पता है कि एक फ्लॉप हीरोइन का कपूर खानदान की बहू बनना अच्छा नहीं लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor asked Alia Bhatt when are we getting married The actress gave this answer
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अपने से 11 साल बड़े रणबीर कपूर से आलिया को प्रेम फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग शुरू होने के बाद ही हुआ। ये वही समय था जब दीपिका से गिरे रणबीर कटरीना में अटके थे। और वहां भी मामला जम नहीं रहा था क्योंकि दोनों के ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ की पोल खुल चुकी थी। और, फिर इस प्रेम का भी ‘जग्गा जासूस’ हो गया। नया प्रेम शरू हुआ तो लोचा यहां भी निकला। आलिया की बीती दोनों फिल्में ‘कलंक’ और ‘सड़क 2’ सुपरफ्लॉप फिल्मों में शुमार हो चुकी हैं। पहली बॉक्सऑफिस की कमाई के हिसाब से और दूसरी ओटीटी पर दर्शकों की संख्या के हिसाब से।

Ranbir Kapoor asked Alia Bhatt when are we getting married The actress gave this answer
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया की अगली फिल्म ‘आरआरआर’ से साल 2022 में सिनेमा की शुरुआत हो रही है।
आलिया भट्ट से ज्यादा फिल्म ‘आरआरआर’ में दांव पर इसके निर्देशक एस एस राजमौली की साख लगी है। उनको ये साबित करना है कि ‘बाहुबली’ की कामयाबी तुक्का नहीं थी। वह वाकई भारतीय सिनेमा के पुनर्जीवन के सच्चे अलमबरदार हैं। ‘आरआरआर’ के बाद आलिया की जो फिल्म रिलीज होगी वह है ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor asked Alia Bhatt when are we getting married The actress gave this answer
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा में 25 साल पूरे कर चुके निर्देशक संजय लीला भंसाली की 10वीं फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को इसके निर्देशक और इसकी हीरोइन दोनों का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है। इस फिल्म के बाद भंसाली को ‘बैजू बावरा’ बनानी है। इसकी स्टारकास्ट का सारा खेल ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के नतीजों को तय करना है और आलिया की शादी की डेट भी वैलेंटाइस डे के आसपास ही सामने आने की बातें चल रही हैं। 10 फरवरी से शुरू होने वाले बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में लोग भारत में रिलीज होने से पहले ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ देख लेंगे। फिल्म का प्रीमियर वहीं होने जा रहा है। भारत में फिल्म 18 फरवरी को रिलीज होनी है। और, इस फिल्म के बाद 9 सितंबर को रिलीज होनी है शिवा और इहा की कहानी ‘ब्रह्मास्त्र’।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed