फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Kaushal- Katrina Kaif Reception: सामने आई रिसेप्शन की तारीख, मुंबई के इस होटल में आयोजित होगी पार्टी

Thu, 16 Dec 2021 06:49 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 16 Dec 2021 06:49 PM IST
सार

विक्की और कैटरीना मुंबई में ओमिक्रॉन के दस्तक देते के बावजूद एक भव्य रिसेप्शन की मेजबानी करने की योजना बना रहे हैं। वे बीएमसी के सभी नियमों और प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।

विज्ञापन
Vicky Kaushal- Katrina Kaif Reception date and venue details has been revealed, know everything about reception here
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल राजस्थान में 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त मौजूद थे। हालांकि अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड के तमाम अभिनेता, निर्देशक, निर्माताओं आदि को अपनी खुशी में शामिल करने के लिए दंपत्ति मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित करने जा रहे हैं।

Vicky Kaushal- Katrina Kaif Reception date and venue details has been revealed, know everything about reception here
katrina kaif - फोटो : instagram/katrinakaif

खबरें आ रही हैं कि दंपत्ति 20 दिसंबर को मुंबई में अपने दोस्तों और बॉलीवुड हस्तियों के लिए एक भव्य रिसेप्शन आयोजित करेंगे। शहर में ओमिक्रॉन के खतरे के देखते हुए रिसेप्शन के दौरान प्रशासन द्वारा जारी सभी नियमों और प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी जा रही है कि कैटरीना और विक्की काम पर वापस लौटना चाहते हैं, लेकिन इससे पहले वे अपनी शादी से संबंधित सारे कार्यक्रम पूरे कर लेना चाहते हैं और इसलिए उन्होंने दिसंबर माह की 20 तारीख को पार्टी आयोजित करने का निर्णय लिया है।

Vicky Kaushal- Katrina Kaif Reception date and venue details has been revealed, know everything about reception here
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : instagram/katrinakaif

विक्की और कैटरीना ने 20 दिसंबर को जेडब्ल्यू मैरियट में रिसेप्शन आयोजित करने का फैसला किया है। सूत्र के मुताबिक कैटरीना कैफ द्वारा क्रिसमस बड़े पैमाने पर मनाया जाता है और दंपति ने इस बार इसे एक साथ मनाने की योजना बना रहो हैं, इसलिए वे क्रिसमस से पहले रिसेप्शन रखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal- Katrina Kaif Reception date and venue details has been revealed, know everything about reception here
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : instagram/katrinakaif

सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन जैसे अन्य बॉलीवुड सितारों को पहले ही निमंत्रण दिया जा चुका है, ताकि वे अपने व्यस्त कार्यक्रम से टाइम निकालकर इस पार्टी में शामिल हो सकें। चूंकि शहर में ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए प्रत्येक अतिथि को अपना आरटी-पीसीआर परीक्षण कराना होगा और उत्सव का हिस्सा बनने के लिए अपने साथ कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी।

विज्ञापन
Vicky Kaushal- Katrina Kaif Reception date and venue details has been revealed, know everything about reception here
कटरीना कैफ विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

रिसेप्शन और क्रिसमस के बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हो जाएंगे। बता दें विक्की के पास अभी कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं, वहीं कैटरीना भी टाइगर 3 की शूटिंग पूरी करनी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed