फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपूर खानदान पर एक और आफत, रणबीर कपूर के फुफेरे भाई अरमान जैन पर कसा ईडी का शिकंजा

Thu, 11 Feb 2021 01:17 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 11 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor cousin Armaan Jain summoned by ED in a money laundring case
अरमान जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

कपूर खानदान की परेशानियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। सात महीने में दो सदस्यों की मौत के गम से परिवार अभी उबरा भी नहीं है कि अब प्रवर्तन निदेशालय ने शिकंजा कस लिया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने अरमान जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया है। 


 

Ranbir Kapoor cousin Armaan Jain summoned by ED in a money laundring case
armaan jain - फोटो : social media

अरमान रणबीर कपूर के फुफेरे भाई यानी ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे हैं। ईडी ने मंगलवार को उनके मामा राजीव कपूर के निधन के कुछ घंटे पहले ही अरमान के मुंबई स्थित आवास पर छापा मारा था। जांच के दौरान ईडी को निजी फर्म से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में अरमान जैन के लिंक के कुछ सबूत मिले थे। 

Ranbir Kapoor cousin Armaan Jain summoned by ED in a money laundring case
अरमान जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट के मुताबिक ईडी ने कुछ घंटों तक घर में तलाशी ली थी और छापा खत्म होने के बाद अरमान जैन को अपने मामा (राजीव कपूर) के अंतिम संस्कार के लिए जाने की अनुमति दी थी। बता दें कि इस मामले में शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक को भी ईडी ने तलब किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor cousin Armaan Jain summoned by ED in a money laundring case
परिवार के साथ अरमान जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

बाद में, उनके दोनों बेटों - पुरवेश सरनाईक और विहंग सरनाईक को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जानकारी के अनुसार ईडी को निजी फर्म, टॉप सिक्योरिटी ग्रुप और सरनाईक के बीच संदिग्ध लेनदेन के कुछ सबूत मिले थे। 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor cousin Armaan Jain summoned by ED in a money laundring case
अरमान जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके बाद 24 नवंबर को प्रताप सरनाईक के घर और फर्म के ठिकानों पर छापेमारी के बाद उनसे पांच घंटे तक पूछताछ भी की गई थी। इस मामले में टॉप सिक्योरिटीज ग्रुप के प्रमोटर और सरनाईक के करीबी अमित चंदोले को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed