{"_id":"67572c35e9ca0b468d0b28aa","slug":"ranbir-kapoor-gave-an-update-on-the-sequel-of-brahmastra-and-animal-announced-the-release-of-ramayan-2024-12-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने दिया 'ब्रह्मास्त्र' और 'एनिमल' के सीक्वल का अपडेट, बताई फिल्म की रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने दिया 'ब्रह्मास्त्र' और 'एनिमल' के सीक्वल का अपडेट, बताई फिल्म की रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:13 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र', 'रामायण' और 'एनिमल' को लेकर चर्चा की है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्मों की रिलीज और स्क्रिप्ट को लेकर बात की है।
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@ranbir_kapoooor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1' साल 2022 में रिलीज हुई। इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर कुछ बातें कही हैं। फिल्म के पहले भाग को कई बार देरी का सामना करना पड़ा। इसकी शूटिंग पूरी होने और रिलीज होने में पांच साल से ज्यादा का समय लग गया। अब उन्होंने इसके दूसरे भाग की रिलीज को लेकर बात की है।
2 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट को लेकर हुई बात
डेडलाइन से बातचीत के दौरान रणबीर कपूर ने कहा, 'ब्रह्मास्त्र' का दूसरा पार्ट नाम देव है। पहले पार्ट का नाम शिव है। अभी तक कलाकारों को लेकर घोषणा नहीं हुई है। ब्रह्मास्त्र उस तरह की पहली कुछ फिल्मों में से एक थी, खासकर भारतीय सिनेमा के लिए, लेकिन आने वाले भागों में इसके और भी बढ़ने की संभावना है।
3 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रामायण में भी कर रहे हैं काम
रणबीर कपूर ने इस बातचीत में बताया कि वे नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में भी काम कर रहे हैं। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने आखिरकार नितेश तिवारी की दो भाग वाली 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने इस भारत की सबसे बड़ी कहानी बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर (रामायण)
- फोटो : सोशल मीडिया
रामायण की रिलीज का खुलासा
रणबीर कपूर ने कहा, 'रामायण' फिल्म साल 2026 और 2027 में दिवाली के त्यौहार पर दो भागों में रिलीज होगी। प्राइम फोकस स्टूडियो के नमित मल्होत्रा इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। रणबीर ने बताया कि रविवार को कहा कि उन्होंने 'रामायण' के पहले भाग की शूटिंग पूरी कर ली है और जल्द ही दूसरे भाग पर काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir_kapoooor
'एनिमल' को लेकर दी अपडेट
रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म 'एनिमल' को लेकर भी अपडेट दी है। उन्होंने कहा कि टीम 2027 में "एनिमल पार्क" की शूटिंग शुरू करेगी और वांगा और वह फ्रैंचाइजी के तीसरे भाग के लिए बातचीत कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।