{"_id":"62b175c5b5f97e3bb34430cb","slug":"ranbir-kapoor-goes-down-on-his-knee-for-shraddha-kapoor-in-luv-ranjan-next-film-video-went-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: घुटनों पर बैठ श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते नजर आए रणबीर, स्पेन से लीक हुआ गाने का शूटिंग वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Video: घुटनों पर बैठ श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते नजर आए रणबीर, स्पेन से लीक हुआ गाने का शूटिंग वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, वह लव रंजन की फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं, जिसमें वह पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। अब रणबीर और श्रद्धा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म के किसी गाने की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। फैंस को फिल्म से पहले ही इन वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसे वह भी पसंद कर रहे हैं।
Trending Videos
2 of 4
रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों स्पेन में लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। दोनों की शूटिंग करते हुए कई वीडियो सामने आ चुकी हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। वहीं, अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक गाने की शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्पेन की सड़कों पर डांस कर रहे हैं। इसके अलावा रणबीर अपने घुटनों पर बैठे हुए दिख हैं और फिर दोनों किस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके पीछे बैकग्राउंड डांसर भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में रणबीर कपूर पिंक कलर की शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा श्रद्धा कपूर येलो ड्रेस और व्हाइट स्नीकर में दिखाई दे रही हैं। दोनों का लुक काफी कूल लग रहा है। रणबीर और श्रद्धा पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। ऐसे में दोनों को साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर ‘शमशेरा’ और अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागुर्जन भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, श्रद्धा कपूर इससे पहले 2020 ‘बागी 3’ में टाइगर श्रॉफ के साथ और ‘स्ट्रीट डांसर’ में वरुण धवन के साथ नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।