फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: बेटी के लिए काम से ब्रेक लेंगे रणबीर! बोले- जब आलिया शूट पर होंगी तो मैं रखूंगा राहा का ख्याल

Sat, 10 Dec 2022 12:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 10 Dec 2022 12:25 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor might take a break from work to take care of daughter Raha when alia Bhatt is busy in shooting
रणबीर कपूर आलिया भट्ट - फोटो : social media

बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में, एक बेबी गर्ल के माता पिता बने हैं। बेटी राहा के जन्म के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जिंदगी पहले से काफी बदल चुकी है। ऐसे में राहा को माता-पिता दोनों का प्यार मिल सके, इसके लिए आलिया और रणबीर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बेटी की देखभाल और उसको समय देने पर भी आलिया-रणबीर का विशेष ध्यान है।

Ranbir Kapoor might take a break from work to take care of daughter Raha when alia Bhatt is busy in shooting
रणबीर कपूर आलिया भट्ट - फोटो : social media

हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने इस विषय पर खुलकर बात की। रणबीर ने बेटी को समय देने की बात पर बताया कि वह बहुत काम नहीं करते हैं, ऐसे में वह आलिया के शूटिंग की वजह से दूर होने के दौरान बेटी का ख्याल रखने के लिए ब्रेक ले सकते हैं। यानी जब आलिया शूट पर होंगी, तब पापा रणबीर अपनी बेटी को समय देंगे और उनका ध्यान रखेंगे, जिसके लिए वह कुछ समय से लिए फिल्मी पर्दे से दूरी बना सकते हैं। 

Ranbir Kapoor might take a break from work to take care of daughter Raha when alia Bhatt is busy in shooting
रणबीर कपूर आलिया भट्ट - फोटो : social media

रणबीर और आलिया दोनों ही बॉलीवुड के लोकप्रिय स्टार्स हैं। जाहिर सी बात है कि ये दोनों ही अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी व्यस्त रहते है।  वहीं अक्सर यह सवाल उठता है कि बेटी होने के बाद कपल अपनी लाइफ को कैसे मैनेज कर रहा होगा। इस पर रणबीर कहते हैं कि आलिया और वह एक-दूसरे के काम को बराबर महत्व देते हैं। रणबीर का कहना है कि वो सिर्फ 180 या 200 दिन काम पर जाते हैं, लेकिन आलिया उनसे ज्यादा काम करती हैं। इसलिए ऐसे में वह आगे आकर अपनी बेटी की देखभाल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor might take a break from work to take care of daughter Raha when alia Bhatt is busy in shooting
रणबीर कपूर आलिया भट्ट - फोटो : social media

इससे पहले आलिया ने भी एक इंटरव्यू में पैरेंटिंग पर भी बात करते हुए  बताया कि उनकी बेटी के आने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। वह कहती हैं, ‘मदरहुड ने मुझे कुछ ही समय में बहुत बदल दिया है। इसे अभी मुश्किल से एक महीना हुआ है, लेकिन मुझे नहीं पता कि कैसे इस जिम्मेदारी ने मेरे रोल चुनने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया। मां बनने के बाद मेरा चीजों को देखने का नजरिया बदल गया है।’ बता दें, रणबीर और आलिया ने इसी साल नवंबर में अपनी बेटी राहा का इस दुनिया में स्वागत किया था। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed