अनुष्का, सोनम की शादी के बाद रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका की शादी की चर्चा है। रिपोर्ट है कि दीपिका इसी साल नवंबर तक शादी कर सकती हैं। वहीं इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की खबरें छाई हुई हैं। दोनों ने कई मौकों पर अपने रिलेशनशिप को कबूल भी किया है। अब जब दोनों अपने रिश्ते को मान चुके हैं तो सभी जानना चाहते हैं कि आखिर ये क्यूट कब शादी के बंधन में बंधेगा।
एक्स गर्लफ्रेंड की शादी के बाद दूल्हा बनेंगे रणबीर कपूर, इस तरह किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी आने वाली फिल्म 'संजू' के प्रमोशन के लिए रणबीर कपूर ने फॉक्स स्टार इंडिया के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से फैंस से रूबरू हुए। रणबीर ने अपने हर फैन के सवाल का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि आखिर उनके शादी का क्या प्लान है।
एक यूजर ने रणबीर कपूर से शादी के बारे में सवाल पूछा कि 'रणबीर आप शादी कब करेंगे?' इस पर जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, 'उम्मीद है बहुत जल्द!' शादी को लेकर रणबीर कपूर के इस जवाब को लोग आलिया भट्ट से जोड़ रहे हैं।
Ranbir
When you will marry
???
इससे पहले एक इंटरव्यू में आलिया ने अपनी शादी को लेकर कहा था, 'लोग शायद उम्मीद कर रहे हैं कि मैं 30 के बाद शादी करूंगी लेकिन बहुत संभव है कि मैं इससे पहले ही शादी करके सबको चौंका दूं।' हालांकि आलिया ने ये भी कहा कि कोई भी बात पत्थर की लकीर नहीं है।
गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आएंगे। यह पहली बार है कि परदे पर यह जोड़ी साथ में नजर आने वाली है। फिल्म में मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी हैं। अयान मुखर्जी निर्देशित यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।