फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'धड़क' के सामने भी डट कर जमी है रणबीर की 'संजू', रिलीज के चौथे हफ्ते भी तोड़ा एक और रिकॉर्ड

Sat, 21 Jul 2018 10:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection day 22
sanju
रणबीर कपूर की 'संजू' कमाई के मामले में चौथे हफ्ते भी अपना जादू बिखेरने में कामयाब रही। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि 'संजू' की कमाई का आंकड़ा जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' के बाद थम जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 'संजू' के रिलीज के चौथे हफ्ते भी अपना जलवा कायम रखा और चौथे हफ्ते के पहले शुक्रवार को इसका आंकड़ा 330 करोड़ के करीब पहुंच गया है।
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection day 22
sanju
'संजू' फिल्म की कमाई का आंकड़ा अब तक शानदार रहा है और यह फिल्म कलेक्शन के मामले में तीसरे हफ्ते के अंत तक पांचवीं हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म बन गई है। ट्रेड पंडितों की मानें तो 'धड़क' का 'संजू' के कलेक्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, धीमी रफ्तार से ही सही लेकिन कमाई जारी रहेगी। 
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection day 22
sanju
'संजू' के कलेक्शन की बात करें तो इसके पहले हफ्ते की कमाई 202.51 करोड़, दूसरे हफ्ते की कमाई 92.67 करोड़ और तीसरे हफ्ते की कमाई 31.62 करोड़ रही।  वहीं चौथे हफ्ते के शुक्रवार के कलेक्शन को मिलाकर 'संजू' की कमाई का कुल आंकड़ा 329.14 के करीब पहुंच गया है। 'संजू' फिल्म की यह कामयाबी रणबीर कपूर के करियर के लिए किसी बड़े वरदान से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection day 22
sanju screening
'संजू' रिलीज के तीसरे हफ्ते 'सूरमा' रिलीज हुई थी लेकिन 'संजू' के सामने फिल्म टिक नहीं सकी। 'संजू' की सुपरफास्ट कमाई को देखकर ऐसाे कयास लगाए जा रहे हैं कि 'संजू' 350 करोड़ भी जल्द कमा लेगी। शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' रिलीज होने के बाद 'संजू' के स्क्रीन्स सिनेमाघरों में कम हो गए हैं लेकिन फिर भी यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।
 
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection day 22
SANJU
'संजू' फिल्म ने रिलीज के दिन से अब तक रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और यह सिलसिला अब भी जारी है। 'संजू' संजय दत्त की बायोपिक है जिसमें रणबीर कपूर के अलावा विक्की कौशल की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा परेश रावल, दिया मिर्जा, जिम सरभ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदार में हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed