फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलीज के चौथे दिन भी 'संजू' का कलेक्शन जोरदार, अपनी ही फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रणबीर बने 'रॉकस्टार'

Tue, 03 Jul 2018 10:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection Day 4
sanju
रणबीर कपूर की 'संजू' की धमक लगातार बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। इस फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं लेकिन आंकड़ों को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म किसी नए इतिहास को रचने के लिए तैयार है। फिल्म रिलीज के पहले दिन से तीसरे दिन तक यानी कि वीकेंड पर 'संजू' ने ताबड़तोड़ कमाई की थी जिसने 10 रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बावजूद वीक डेज के चौथे दिन भी इसका कलेक्शन जोरदार रहा।
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection Day 4
sanju
रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक इस फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन 27 करोड़ रहा। 'संजू' फिल्म ने शुक्रवार को 34.75 करोड़, शनिवार को 38.60 करोड़, रविवार को 46.71 करोड़ और सोमवार को 27 करोड़ का बिजनेस किया। यानि की 'संजू' फिल्म कुल मिलाकर 147.06 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।
 

 
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection Day 4
SANJU
इस आंकड़े को देखकर इतना तो तय है कि फिल्म को लेकर लोगों की दीवानगी है। महज 4 दिनों में ही यह फिल्म डेढ सौ करोड़ कमाने के कुछ कदम ही दूर है। वहीं फिल्म समीक्षकों की मानें तो रणबीर कपूर की 'संजू' फिल्म अगले वीकेंड से पहले ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection Day 4
SANJU
'संजू' 'बाहुबली 2' को पछाड़ते हुए सिंगल डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। 'बाहुबली 2' ने तीसरे दिन यानी रविवार को 46.50 करोड़ रुपए कमाए थे । वहीं 'संजू' ने 46.71 करोड़ कमाकर रिकॉर्ड बनाया है। सलमान खान की 'रेस 3' तो 'संजू' के आगे टिक भी नहीं पाई । 'संजू' का रिकॉर्ड तोड़ना आने वाली फिल्मों के लिए बहुत मुश्किल होने वाला है । इतना ही नहीं 'संजू' पहले ही दिन 34.75 करोड़ कमाकर साल की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है।
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju film box office collection Day 4
sanju
आपको बता दें, संजू से पहले 'पद्मावत' ने वीकेंड पर 114 करोड़, 'रेस 3' ने 106.47 करोड़, 'बागी 2' ने 73.10 करोड़ और 'रेड' ने 41.01 करोड़ रुपए कमाए थे । इसके अलावा रणबीर कपूर की इस फिल्म ने तीनों खानों की 'दंगल', 'टाइगर जिंदा है' और 'रईस' जैसी फिल्मों को धूल चटा दी है। संजू में रणबीर कपूर के अलावा विक्की कौशल के किरदार की जमकर तारीफ की जा रही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed