कपूर खानदान की बेटी रिद्धिमा कपूर लाइमलाइट से दूर रहती हैं। कभी-कभी वह नीतू कपूर और रणबीर कपूर के साथ डिनर पर जरूर दिख जाती हैं। फिल्मों से दूर ज्वैलरी की दुनिया में अपनी धाक जमाने वाली कपूर खानदान की इस बेटी के ऊपर आजकल मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। बात इतनी बढ़ गई कि रिद्धिमा को सामने आकर माफी भी मांगनी पड़ीं।
कपूर खानदान की इस बेटी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, नहीं बचा पाए रणबीर तो खुलेआम मांगनी पड़ी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, यह पूरा विवाद एक इयररिंग की डिजाइन को लेकर शुरू हुआ था। रिद्धिमा कपूर ने हाल ही में फेस्टिव कलेक्शन लांच किया था। इसके बाद इयररिंग की तस्वीर को डाइट सब्य ने सोशल मीडिया पर शेयर करके रिद्धिमा पर चोरी का आरोप लगाया। डाइट सब्य ने दावा किया कि रिद्धिमा जिस डिजाइन को अपना बता रही हैं वह कोकीची मिकीमोटो ने डिजाइन की है।
A post shared by Diet Sabya (@dietsabya) on
डियर सब्य के इस पोस्ट के बाद से रिद्धिमा कपूर लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही थीं। मामला बढ़ता देख रिद्धिमा कपूर ने खुद इंस्टाग्राम पर माफी मांगी। रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा - 'डियर इंस्टा फैमिली, रिद्धिमा ज्वैलरी किसी भी प्रकार से चोरी का समर्थन नहीं करता। हम माफी मांगते हैं कि हाल ही शेयर की गई तस्वीर का हमने पर्ल की ज्वैलरी में ओरिजनल को क्रेडिट नहीं दिया। हम लोग हमेशा क्रिएटिविटी का सम्मान करते हैं।'
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (@riddhimakapoorsahniofficial) on
आपको बता दें, रिद्धिमा ज्वैलरी डिजाइनर हैं। रिद्धिमा ने दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से 25 जनवरी 2006 में शादी कर ली थी। रिद्धिमा और भरत की मुलाकात लंदन में हुई थी जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इन दोनों की एक बेटी है जिसका नाम समायरा साहनी है। रिद्धिमा हाल ही में अपने पूरे परिवार के साथ स्पॉट हुई थीं उनके साथ आलिया भट्ट भी थीं।
रिद्धिमा भले ही बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन वह किसी हीरोइन से कम नहीं है। वह बला की खूबसूरत हैं तो वहीं उनका ड्रेसिंग सेन्स भी काफी अच्छा है। अक्सर वह स्टाइलिश ड्रेस पहने हुए नजर आती हैं। यहां तक कि उनकी आलिया भट्ट से भी दोस्ती काफी अच्छी हैं। रणबीर के साथ आलिया और उनका परिवार कई बार डिनर डेट पर स्पॉट हुआ है।