फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal: रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, उत्तरी अमेरिका में फिल्म ने एक मिलियन डॉलर का आंकड़ा किया पार

Fri, 01 Dec 2023 01:12 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 01 Dec 2023 01:12 PM IST
सार

एक मिलियन डॉलर आंकड़े के साथ संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित यह फिल्म इस उपलब्धि को हासिल करने वाली उत्तरी अमेरिका में पहली हिंदी फिल्म बन गई है। एक्स पर लिखा, इतिहास बन गया। एनिमल ने उत्तरी अमेरिका में 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Starrer Animal Creates History in North America Becomes First Hindi Film To Cross $1 Million
एनिमल में रणवीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म आज एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की ओर से सकारात्मक समीक्षा मिल रही है। यह फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं ब्लकि  दुनिया भर में राज कर रही है। आज शुक्रवार को एनिमल के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया गया कि उत्तरी अमेरिका में एनिमल ने एक मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है।

Ranbir Kapoor Starrer Animal Creates History in North America Becomes First Hindi Film To Cross $1 Million
एनिमल में रणवीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एक मिलियन डॉलर आंकड़े के साथ संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित यह फिल्म इस उपलब्धि को हासिल करने वाली उत्तरी अमेरिका में पहली हिंदी फिल्म बन गई है। एक्स पर लिखा, 'इतिहास बन गया। एनिमल ने उत्तरी अमेरिका में 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया। इसका प्रीमियर शाम 5:30 बजे पीएसटी पर होगा। यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली हिंदी फिल्म। अभी कई और रिकॉर्ड टूटेंगे।'



एनिमल में क्यों किया गया परिणीति को रिप्लेस? जानें वजह

Ranbir Kapoor Starrer Animal Creates History in North America Becomes First Hindi Film To Cross $1 Million
'एनिमल' - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले यह भी खबर आई थी कि आने वाले दिनों में रणबीर कपूर स्टारर एनिमल भारत में भी बॉक्स ऑफिस पर राज करेगी। फिल्म के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, एनिमल ने अब तक 12,539 शो के लिए 7,45,992 टिकट बेचे हैं। वहीं, 12,539 शो के लिए 7,45,992 टिकट बेचे जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Starrer Animal Creates History in North America Becomes First Hindi Film To Cross $1 Million
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

एक रिपोर्ट के मुताबिक एनिमल ने एडवांस बुकिंग में करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। एनिमल ने एडवांस बुकिंग में करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। एनिमल के हिंदी शो के लिए 5,75,197 टिकट बेचे गए हैं। तो वहीं तेलुगु शो के लिए 1,63,361 टिकट खरीदे जा गए हैं। 

Thank You For Coming: ओटीटी पर रिलीज हुई भूमि की 'थैंक यू फॉर कमिंग', इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर देखें फिल्म

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Starrer Animal Creates History in North America Becomes First Hindi Film To Cross $1 Million
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म आज एक दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' के साथ टकराव हुआ है।  

Vivek Oberoi: विवेक ने पिता सुरेश ओबेरॉय को कमबैक के लिए दीं शुभकामनाएं, कहा- इस दिसंबर 'एनिमल' जोर से दहाड़ें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed