बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म आज एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर शुरुआत से ही बज बना हुआ है। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में रणबीर कपूर पहली बार साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस करते हुए नजर आए हैं। रणबीर कपूर स्टारर एनिमल को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। तो आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर रणबीर की एनिमल को कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Animal Social Media Review: रणबीर की एनिमल को मिल रहा धांसू रिस्पॉन्स, लोग बोले- हर पिता के लिए है प्रेरणादायक
रणबीर कपूर के शानदार प्रदर्शन की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। कई यूजर्स ने फिल्म के कुछ सीन्स को सोशल मीडिया पर साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर के शानदार प्रदर्शन की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। कई यूजर्स ने फिल्म के कुछ सीन्स को सोशल मीडिया पर साझा किया है। एक यूजर ने फिल्म का एक सीन साझा कर लिखा, 'यार... यह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर होगी।' वहीं एक अन्य यूजर ने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए लिखा, 'क्या अभिनेता हैं रणबीर कपूर। एनिमल को उनके प्रयासों और दृश्यों की स्वीकृति के लिए बधाई।'
Man.... it will be an all time blockbuster 💪🏽😇#RanbirKapoor #Animal pic.twitter.com/TtCyd4dCHr What an Actor #RanbirKapoor 🔥🔥🔥#Animal Kudos to his Efforts and Acceptance of the Scenes ✅ pic.twitter.com/4oYj9rhiS3
करण ने सैम बहादुर में विक्की की परफॉर्मेंस को बताया आउटस्टैंडिंग
सोशल मीडिया पर एनिमल को जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, 'एनिमल रणबीर कपूर की फिल्म है। वन मैन शो...वह आपको हंसाएंगे, रुलाएंगे, प्यार करेंगे, डराएंगे। वह आपको हर भावना का एहसास कराएंगे। उसकी स्क्रीन उपस्थिति जबर्दस्त है। अगर कोई किसी अभिनेता की बहुमुखी प्रतिभा के बारे में बात करता है तो बस उन्हें यह फिल्म दिखा दें।' वहीं कई यूजर ने इस फिल्म को हर पिता के लिए प्रेरणादायक बताया है।
#Animal is a RANBIR KAPOOR movie
One man show.. he will make u laugh, cry, love, hate, scared, make u feel every emotion & his screen presence 🤌❤️ the position of songs, the screenplay of interval block 🔥
If anyone talks about versatility of an actor just show them this movie pic.twitter.com/XWQRLnYRjm
इसके अलावा निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की भी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने पोस्ट कर लिखा, 'अभूतपूर्व सिनेमा के लिए संदीप रेड्डी वांगा को सलाम! रणबीर के पास यह थे, और बीजीएम शुद्ध है। अतिरिक्त ड्रामे को गले लगाओ, हर भावना कुछ सेकंड में फिट नहीं होती। भारत में अब तक के सबसे नए तरह के फिल्म निर्माता रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा आपकी संगीत पसंद...। इसके साथ लाल दिल वाला इमोजी साझा किया है।
Saluting Sandeep Reddy Vanga for groundbreaking cinema!
Ranbir owned it, and the BGM is pure 🔥🔥🔥. Embrace the excess drama; not every emotion fits in a few seconds.
New kind of filmmaker that India has ever had.@imvangasandeep your music choice 🥵❤️#Animal#AnimalTheFilm pic.twitter.com/DsBDbU8vo9
एक अन्य यूजर ने फिल्म का एक सीन साझा कर रणबीर कपूर और बॉबी देओल के अभिनय को दिल छू लेने वाला बताया है। यूजर ने लिखा, 'यह दृश्य...वाहवाह.. दिल को छू लेने वाला दृश्य।' वहीं एक ने लिखा, 'क्या शानदार फिल्म है। बस जाएं और अपना टिकट बुक करें। अब आपको पछताना नहीं पड़ेगा। आरके का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन।' 'एनिमल' में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं।
#RanbirKapoor𓃵 #BobbyDeol Acting🔥🔥
What a terrific film🔥🪓
This scene…Wowwwww❤️
Heart Touching Scene🫶🏻#AnimalMovie #Animal #AnimalMovieReview #AnimalPremieres #AnimalTheFilm pic.twitter.com/0Svg4D0tEH
इन स्टार्स को पसंद आई रणबीर कपूर की 'एनिमल'
Just go and book your tickits now you won’t regret
BEST PERFORMANCE OF RK TILL DATE🥵🔥❤️ #RanbirKapoor #Animal pic.twitter.com/z9nIXsPgCs