{"_id":"6021c8838ebc3ed1b30bdb5a","slug":"ranbir-kapoor-to-share-his-wardrobe-with-fans-for-charity-announces-alia-bhatt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैंस के साथ वॉर्डरोब शेयर कर कैंसर पीड़ितों की मदद करेंगे रणबीर कपूर, आलिया ने की घोषणा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैंस के साथ वॉर्डरोब शेयर कर कैंसर पीड़ितों की मदद करेंगे रणबीर कपूर, आलिया ने की घोषणा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 09 Feb 2021 05:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
वॉर्डरोब शेयर करेंगे रणबीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता रणबीर कपूर मंगलवार से अपने वॉर्डरोब की चीजों को चैरिटी के लिए डोनेट कर रहे हैं। इसकी घोषणा गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के माध्यम से की है। उन्होंने बताया कि रणबीर के वॉर्डरोब की चीजों को बेचकर जो आय होगी उसे कैंसर से जूझ रहे बच्चों की सहायता के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
2 of 5
वॉर्डरोब शेयर करेंगे रणबीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए बताया कि 9 फरवरी से सेल शुरू हो जाएगी। इससे आने वाले पैसों से कैंसर ग्रस्त बच्चों के लिए पोषण आहार की व्यवस्था की जाएगी।
3 of 5
ranbir kapoor alia bhatt
- फोटो : social media
आलिया ने रणबीर की फोटो साझा करते हुए पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि रणबीर आपके साथ अपना वॉर्डरोब शेयर कर रहे हैं। इसके बाद कैंसर से जूझ रहे बच्चों को जरूरी पोषण देने के लिए आगे काम किया जाएगा। इस काम में कडल्स फाउंडेशन हमारी मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
साल 2017 में आलिया ने एक इकोलॉजिकल पहल को-एक्सिस्ट की शुरुआत की थी। यह जानवरों और इकोलॉजिकल वेलफेयर के मुद्दों पर काम करता है। इस पहल का उद्देश्य मनुष्य को एक ऐसे भविष्य के लिए तैयार करना है जहां इंसान और प्रकृति का संतुलन बरकरार रहे। इसके बाद से आलिया अक्सर सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेती नजर आती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ranbir kapoor
- फोटो : amar ujala
बता दें कि रणबीर के वॉर्डरोब सेल को लेकर जैसे-जैसे लोगों को जानकारी मिल रही है, उनके फैंस की उत्सुकता बढ़ रही है। देखते हैं रणबीर के वॉर्डरोब से किस फैन को क्या मिल पाता है और आलिया की इस मुहीम में कौन किस तरह से योगदान दे पाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।