सब्सक्राइब करें

आलिया संग वक्त बिताने वाले रणबीर कपूर के कभी कटरीना संग थे अफेयर के किस्से, इस वजह से हुआ था ब्रेकअप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 21 Mar 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor was in love with Katrina Kaif before dating Alia bhatt know the breakup story
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ - फोटो : Instagram Fan Page

रणबीर कपूर बॉलीवुड के एक ऐसे सितारे हैं जो फिल्मों के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप का खुलासा साफ तौर पर तो नहीं किया है, लेकिन दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ वक्त बिताते देखा जाता है। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब रणबीर कपूर का नाम कटरीना कैफ से जुड़ा था। इनके रिलेशनशिप की खबरों ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं थीं। रणबीर और कटरीना की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती थी, लेकिन एक दिन इस रिश्ते का भी अंत हो गया। तो चलिए आज आपको बताते हैं कैसे शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी और कैसे हुआ इस रिश्ते का अंत।

Trending Videos
Ranbir Kapoor was in love with Katrina Kaif before dating Alia bhatt know the breakup story
Ranbir Kapoor and Katrina Kaif - फोटो : file photo

रणबीर और कटरीना के प्यार की शुरूआत 2009 में आई फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' से हुई थी। इस फिल्म से ही दोनों के एक दूसरे के करीब आने की खबरें सामने आने लगी थीं। इसके बाद अगले साल आई फिल्म 'राजनीति' ने दोनों के रिश्ते को नया नाम दे दिया। इस फिल्म के बाद से मीडिया में दोनों के अफेयर की खबरें पक्की हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor was in love with Katrina Kaif before dating Alia bhatt know the breakup story
ranbir kapoor, katrina kaif - फोटो : file photo

दोनों एक दूसरे को लेकर कितना गंभीर है ये बात तब साबित हो गई जब कटरीना और रणबीर की निजी और बोल्ड तस्वीरें सामने आई थी। इसके बाद से ये बात पूरी तरह साफ हो गई कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहें हैं। फिल्मों में रणबीर और कटरीना की जोड़ी काफी पसंद की जाती थी और ऑफस्क्रीन भी इनकी जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिलता था।

Ranbir Kapoor was in love with Katrina Kaif before dating Alia bhatt know the breakup story
katrina kaif ranbir kapoor

साल 2014 आते आते ऐसी खबरें भी सामने आई कि रणबीर और कटरीना लिव इन में रह रहे हैं। इन दोनों को साथ देखकर ये भी कहा जाने लगा कि जल्द ही रणबीर और कटरीना शादी कर लेंगे। एक तरफ फैंस इनकी शादी की डेट का इंतजार कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ ये खबर सामने आने लगी कि उनका ब्रेकअप हो गया है।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor was in love with Katrina Kaif before dating Alia bhatt know the breakup story
Ranbir Kapoor and Katrina Kaif - फोटो : file photo

कटरीना और रणबीर के ब्रेकअप ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। आज तक ये बात खुलकर सामने नहीं आई कि रणबीर और कटरीना क्यों अलग हुए थे? हालांकि ऐसा कहा जाता है कि नीतू कपूर की वजह से ही रणबीर और कटरीना अलग हुए थे। खबरों की मानें तो नीतू कपूर को कटरीना पसंद नहीं थीं और इस वजह से रणबीर ने कटरीना से अपने संबंध तोड़ दिए थे। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी कटरीना और रणबीर ने अपनी दोस्ती जारी रखी और फिल्म 'जग्गा जासूस' में साथ नजर आए थे। आज रणबीर जहां आलिया के साथ खुश नजर आते हैं तो वहीं कटरीना का नाम भी विक्की कौशल से जुड़ रहा है। हालांकि कटरीना और विक्की ने भी अभी तक अपने इस रिश्ते का खुलासा नहीं किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed