फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Randeep Hooda Hospitalised: मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए रणदीप हुड्डा, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

Wed, 26 Aug 2020 05:59 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 26 Aug 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Randeep Hooda got hospitalised undergo a major surgery
रणदीप हुड्डा - फोटो : instagram/manav.manglani

'सरबजीत' फेम अभिनेता रणदीप हुड्डा बुधवार की सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर स्पॉट किए गए। फोटोग्राफर्स ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। रणदीप हुड्डा ने कैमरे की ओर देखते हाथ भी हिलाया। तस्वीर सामने आने के बाद उनके प्रशंसक परेशान हो गए और उनके लिए दुआएं करने लगे।

Randeep Hooda got hospitalised undergo a major surgery
रणदीप हुड्डा - फोटो : instagram/manav.manglani

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रणदीप हुड्डा अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनके करीबी दोस्त ने बताया कि रणदीप हुड्डा की सर्जरी होनी है। इस वजह से वो अस्पताल में भर्ती हुए हैं। सर्जरी होने से पहले उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया था। 

Randeep Hooda got hospitalised undergo a major surgery
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

याद दिला दें कि रणदीप हुड्डा ही नहीं कोरोना काल के दौरान कई सितारों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल पहुंचे थे। वहीं बीते दिनों संजय दत्त भी अस्पताल पहुंचे। उन्हें फेफड़े के कैंसर का पता चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Randeep Hooda got hospitalised undergo a major surgery
रणदीप हुड्डा - फोटो : instagram/randeephooda

रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के फिटेस्ट अभिनेताओं में से एक हैं। बीते 20 अगस्त को ही उन्होंने अपना 44वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वो साइकिल चलाते दिखे और उन्होंने इसे बेस्ट बर्थडे गिफ्ट बताया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Walk (or cycle) the talk .. Best birthday gift ! #BeTheChange #RestartResponsibly #mothernature

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda) on

विज्ञापन
Randeep Hooda got hospitalised undergo a major surgery
एक्सट्रैक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्मों की बात करें तो रणदीप हुड्डा की हालिया रिलीज फिल्म हॉलीवुड की 'एक्सट्रैक्शन' थी। इसमें उनके साथ क्रिस हेम्सवर्थ लीड रोल में थे। उनकी आने वाली फिल्म सलमान खान के साथ 'राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' है। खबर है कि रणदीप हॉलीवुड पर भी फोकस कर रहे हैं और जल्दी ही कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में वो नजर आ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed