{"_id":"5a851b794f1c1bcb268b9f74","slug":"randhir-kapoor-and-babita-kapoor-love-story-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परिवार से बगावत कर रणधीर कपूर ने अपनी हीरोइन से की थी शादी, बिना तलाक लिए 19 साल तक पत्नी से रहे अलग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
परिवार से बगावत कर रणधीर कपूर ने अपनी हीरोइन से की थी शादी, बिना तलाक लिए 19 साल तक पत्नी से रहे अलग
Thu, 15 Feb 2018 12:58 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
भावना शर्मा, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
रणधीर कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड को कपूर खानदार से दो फीमेल सुपरस्टार मिलीं। करिश्मा कपूर और करीना कपूर। करीना-करिश्मा से पहले कपूर खानदान की किसी भी लड़की ने फिल्मों में काम नहीं किया था। फिल्मों में आने के बाद दोनों बहनों ने खूब नाम कमाया। आज इनके पिता रणधीर कपूर का 71वां जन्मदिन है। रणधीर ने अपनी बेटियों को पहचान दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जानिए रणधीर कपूर के बारे में अनसुने किस्से...
2 of 7
रणधीर कपूर
राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'श्री 420' से चाइल्ड एक्टर के तौर पर की थी। 1971 में आई फिल्म 'कल आज और कल' से रणधीर ने डेब्यू किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। इस फिल्म में रणधीर ने हीरोइन बबीता के साथ रोमांस किया था। इसके बाद उन्होंने 'जीत' (1972), 'हमराही' (1974) 'जवानी दीवानी' (1972), 'लफंगे' (1975), 'पोंगा पंडित' (1975), 'भला मानुस' (1976) जैसी फिल्में कीं।
3 of 7
रणधीर कपूर
रणधीर की ज्यादातर फिल्में हिट रहीं। पहली ही फिल्म में एक्ट्रेस बबीता के साथ काम करने के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। रणधीर पंजाबी तो बबीता सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। जब रणधीर ने परिवार से बबीता से शादी करने की बात कही तो पूरा परिवार उनके खिलाफ खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
रणधीर कपूर
उस समय कपूर खानदान में किसी एक्ट्रेस से शादी करना अपराध माना जाता था। रणधीर को बबीता से इतना प्यार था कि वो उनसे शादी करने के लिए अपने परिवार से रिश्ता तोड़ने को तैयार हो गए थे। बबीता के कहने पर उन्होंने अपने पिता राज कपूर से रिश्ते की बात की थी। लेकिन राज कपूर बबीता को अपनी फिल्मों की हीरोइन बनाने को तैयार थे लेकिन घर की बहू नहीं।
विज्ञापन
5 of 7
रणधीर कपूर
रिश्ते से मना करने के बाद भी रणधीर और बबीता का प्यार गुपचुप चलता रहा। आखिरकार बबीता ने चुप्पी तड़ी और रणधीर को चेतावनी दी कि अगर उन्हें शादी नहीं कर सकते तो वो उनको छोड़कर चली जाएंगी। रणधीर ने एकबार फिर अपने प्यार की खातिर परिवार वालों को मनाने की कोशिश की और वो सफल भी हो गए लेकिन शादी की शर्त के तौर पर बबीता को अपना फिल्मी करियर छोड़ना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।