फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Randhir Kapoor-Babita: दूरियां मिटा फिर एक हुए रणधीर-बबीता, 35 साल बाद साथ आया कपल, करिश्मा-करीना हुईं खुश

Sat, 04 Mar 2023 08:23 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 04 Mar 2023 08:23 AM IST
विज्ञापन
Randhir Kapoor Babita Reunion: Kareena Kapoor Karishma Parents are back to live together after 35 years
रणधीर कपूर और बबीता - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के कपूर खानदान में शादी में खटपट होना आम बात सी हो गई है। फिर चाहे वह ऋषि कपूर-नीतू के बीच हो या फिर रणधीर कपूर-बबीता के बीच रहा हो। लेकिन फिर भी यह सभी कपल्स फैंस के चहेते रहे हैं, कपूर फैमिली की हर बात लोग जानने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित रहते हैं। ऐसे में हमारे पास एक खास खबर है, जिससे करीना-करिश्मा से लेकर रणधीर-बबीता तक के फैंस के चेहरों पर मुस्कान आ जाएगी और मुंह से निकलेगा वाह क्या रिश्ता है। जी हां, यह बात हमारी बेबो और लोलो के मम्मी-पापा से जुड़ी हुई है। दरअसल, बबीता और रणधीर कपूर एक बार फिर साथ रहने लगे हैं। 

Randhir Kapoor Babita Reunion: Kareena Kapoor Karishma Parents are back to live together after 35 years
करिश्मा कपूर, रणधीर, बबीता - फोटो : सोशल मीडिया

रणधीर कपूर के प्यार में पड़कर अभिनेता के संग शादी के बंधन में बंधने वाली बबीता ने अपने अभिनय करियर को अलविदा कह दिया था। लेकिन दोनों बच्चियां होने के बाद रणधीर और बबीता के बीच कुछ ऐसी चीजें हुई थीं, जिन्होंने 80 के दशक के बीच में अभिनेत्री को अपनी दोनों बेटियों के साथ आरके बंगला छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। आरके बंगले से करिश्मा और करीना को लेकर वह लोखंडवाला के एक अपार्टमेंट में अलग जाकर रहने लगी थीं। लेकिन खबरों के मुताबिक अब पूरे 35 साल बाद दोनों फिर से एक ही छत के नीचे रहने लगे हैं, जिससे उनकी बेटियां भी काफी खुश हैं।

Randhir Kapoor Babita Reunion: Kareena Kapoor Karishma Parents are back to live together after 35 years
रणधीर कपूर-बबीता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बबीता बांद्रा स्थित घर में रणधीर कपूर के साथ रहने लौट आई हैं। दोनों सितारे करीब सात महीने पहले से एक साथ रह रहे हैं। अपने माता-पिता को ऐसे वापस एक-दूसरे की परवाह करते देख करिश्मा और करीना दोनों काफी खुश हैं। गौरतलब है कि रणधीर और बबीता की लव स्टोरी फिल्म 'कल आज और कल' से शुरू हुई थी। दोनों के बीच इस कदर प्यार था कि रणधीर अपने परिवार के खिलाफ जाकर भी अभिनेत्री से शादी करने के लिए तैयार थे। बबीता के फिल्मों में काम न करने की शर्त के साथ दोनों की शादी हुई।  
Rani Mukerji : जब रानी मुखर्जी ने दिया था इस सवाल पर ऐसा रिएक्शन, जवाब सुनकर करीना रह गईं थीं दंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Randhir Kapoor Babita Reunion: Kareena Kapoor Karishma Parents are back to live together after 35 years
बबीता, रणधीर कपूर - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan

शादी के 17 साल बाद रणधीर और बबीता एक-दूसरे से अलग हो गए थे और इसके पीछे रणधीर का लापरवाह होना था। बबीता को करिश्मा के पिता का इस तरह का रवैया बिल्कुल पसंद नहीं था, इसलिए वह उनसे अलग जाकर रहने लगी थीं। लेकिन अब दोनों एक बार फिर खुशी-खुशी साथ रहने लौट आए हैं।  
Box Office Report: 'पठान' की कमाई में आया उछाल, बॉक्स ऑफिस पर टांय-टांय फिस्स हुई 'सेल्फी' और 'शहजादा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed