फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई के निधन के पांच दिन बाद रणधीर कपूर ने की बर्थडे पार्टी, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई लताड़

Mon, 15 Feb 2021 01:53 PM IST
स्वाति सिंह एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 15 Feb 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
Randhir Kapoor Birthday: Ranbir, kareena trolled for attending Randhir's birthday dinner
रणधीर कपूर की बर्थडे पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में भाई को खोने के बाद रणधीर कपूर 15 फरवरी को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर 14 फरवरी की शाम को कपूर फैमिली में बर्थडे डिनर का आयोजन किया गया। इसके लिए कपूर फैमिली और उनसे जुड़े खास लोग चेंबूर स्थित राज कपूर के बंगले पर जुटे।

Randhir Kapoor Birthday: Ranbir, kareena trolled for attending Randhir's birthday dinner
रणधीर कपूर की बर्थडे पार्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

इस दौरान प्रेगनेंट करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ, तारा सुतारिया ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ और आलिया भट्ट ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ शामिल हुईं। डिनर पर जाने कि तस्वीरें सामने आने के बाद यूजर्स ने बुरी तरह ट्रोल किया है।

Randhir Kapoor Birthday: Ranbir, kareena trolled for attending Randhir's birthday dinner
रणधीर कपूर की बर्थडे पार्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल बीते हफ्ते ही रणधीर कपूर के सबसे छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हुआ है।  ऐसे में उनके निधन के पांच दिन बाद ही डिनर के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन पर लोगों ने काफी नाराजगी जताई। कई लोगों ने करीना और रणबीर को टारगेट करते हुए लिखा है कि उनके चाचा के निधन को एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और वे लोग पार्टी कैसे कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Randhir Kapoor Birthday: Ranbir, kareena trolled for attending Randhir's birthday dinner
रणधीर कपूर की बर्थडे पार्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

हालांकि, इस पार्टी में पहले जैसा रंग नहीं दिखा, सब लोग गमगीन ही दिखे। बता दें कि राज कपूर के तीनों बेटे में दो ऋषि कपूर और राजीव कपूर की मौत हो चुकी है। राजीव कपूर के निधन से रणधीर भी टूट गए हैं लेकिन उन्हें उस सदमे से निकालने के लिए कपूर खानदार के सभी लोग कल उनके घर पहुंचे। 

विज्ञापन
Randhir Kapoor Birthday: Ranbir, kareena trolled for attending Randhir's birthday dinner
सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि एक दिन पहले ही मतलब 13 फरवरी को राजीव कपूर का चौथा रखा गया था। इस चौथे में परिवार के लोगों के अलावा बॉलिवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। बता दें कि राजीव कपूर राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। रणधीर और ऋषि कपूर उन दोनों से बड़े थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed