करीना कपूर और सैफ अली खान से ज्यादा उनके बेटे तैमूर अली खान फेमस हो गए हैं। मीडिया तैमूर की हर एक्टिविटी पर नजर रखती है। हाल ही में रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर 'राज कपूर अवॉर्ड' के दौरान एक ही मंच पर मौजूद थे। यहां रणधीर कपूर से तैमूर को लेकर सवाल किए गए।
देखते ही देखते मशहूर हुई तैमूर की मेड, परिवार के इस सदस्य ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणधीर ने कहा, 'मैं हर सुबह न्यूजपेपर खोलता हूं और मुझे मेरे ग्रांडसन की फोटो दिख जाती है। अब तो लोग उसकी मेड को भी पहचानने लगे हैं।' रणधीर ने कहा कि अब तो सेलेब्रिटीज के एयरपोर्ट लुक, जिम लुक, यहां तक कि चौथा लुक भी देखने को मिल जाते हैं।
Happy birthday Randhir Kapoor! 🎉 #KareenaKapoorKhan pic.twitter.com/eDHbvwPd5G
यहां जर्नलिस्ट शेखर गुप्ता ने उनसे सवाल पूछे। गुप्ता ने कहा कि मैंने आप लोगों को कभी जिम लुक में नहीं देखा तो राजीव कपूर बोले- 'अगर हम लोग जिम करना शुरू कर देंगे तो मशीनें काम करना बंद कर देंगी।' इस फंक्शन में शोले के डायरेक्टर रमेश सिप्पी को Raj Kapoor Award दिया गया।