{"_id":"605721388ebc3edbca371cb0","slug":"rani-mukerji-announce-next-film-mrs-chatterjee-vs-norway-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy Birthday Rani: बच्चे के लिए पूरे देश से भिड़ने वाली मां की कहानी लाईं रानी, ये है पूरी डिटेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Happy Birthday Rani: बच्चे के लिए पूरे देश से भिड़ने वाली मां की कहानी लाईं रानी, ये है पूरी डिटेल
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 21 Mar 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा की पत्नी और काबिल अदाकारा रानी मुखर्जी की अगली फिल्म जी स्टूडियोज और एम्मे एंटरटेनमेंट नामक कंपनियां मिलकर बनाएंगी। रानी की इस फिल्म का नाम 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' रखा गया है और ये एक महिला की एक पूरे देश से भिड़ जाने की रोचक कहानी पर आधारित फिल्म होगी।
2 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है जिसमें एक मां अपने बच्चे के लिए नॉर्वे के पूरे सरकारी तंत्र से भिड़ जाती है। सामाजिक मुद्दों पर सीधी चोट करने वाली फिल्मों के लिए अपनी अलग पहचान बना चुकीं रानी इसे अपने करियर की बहुत की खास और अहम फिल्म मानती हैं।
3 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस फिल्म के एलान का उत्साह साझा करते हुए रानी कहती हैं, “मैंने अपना करियर एक महिला प्रधान फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ से शुरू किया था और मुझे खुशी है कि अपने करियर के 25वें साल में भी संयोग से मैं एक ऐसी फिल्म का एलान कर रही हूं जो महिला के सारे मुसीबतों से खुद भिड़ जाने और एक देश से लोहा लेने के जज्बे पर आधारित है।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के बारे में बात करते हुए वह कहती हैं, “फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' मानवीय स्वभाव की एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। ये फिल्म सभी माओं को समर्पित है। मैंने हाल के दिनों में तमाम पटकथाएं पढ़ी हैं और मुझे ये उन सबमें सबसे रोचककहानी है। फिल्म के निर्माता निखिल आडवाणी को मैं फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के समय से जानती हूं और उनके साथ इस फिल्म के लिए जुड़ना वाकई खुशी की बात है।”
विज्ञापन
5 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : Instagram
आयुष्मान खुराना के बाद यशराज फिल्म्स के एक और कलाकार के साथ फिल्म बनाने का मौका पाकर जी स्टूडियोज के सीईओ शारिक पटेल भी खासे उत्साहित हैं। वह कहते हैं, “हम शुरू से लीक से इतर कहानियां कहने में विश्वास रखते आए हैं। फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' ऐसी ही एक कहानी है और रानी के साथ पहली बार काम करने का मौका मिलना हमारे लिए भी खुशनुमा एहसास है। उन्होंने एक दमदार पुलिस अफसर और तमाम मुसीबतों से जूझती एक अध्यापिका के यादगार किरदार किए हैं। वह बहुत ही विकसित और ऊर्जावान कलाकार हैं, ये देखना दिलचस्प रहेगा कि फिल्म की निर्देशक आशिमा छिब्बर ने उनके किरदार की क्या कल्पना की है?”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।