{"_id":"5e74c39b8ebc3e768550f784","slug":"rani-mukerji-birthday-special-here-know-her-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इटली में गुपचुप तरीके से रानी मुखर्जी ने की थी शादी, आदित्य संग ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इटली में गुपचुप तरीके से रानी मुखर्जी ने की थी शादी, आदित्य संग ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
21 मार्च को रानी मुखर्जी 42 साल की हो गई हैं। शादी के बाद रानी मुखर्जी बहुत सेलेक्टिव फिल्में कर रही हैं। आखिरी बार वो फिल्म 'मर्दानी 2' में नजर आई थीं। रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
रानी मुखर्जी-आदित्य चोपड़ा
रानी मुखर्जी ने 21 अप्रैल 2014 को फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के साथ इटली में गुपचुप तरीके से शादी की थी। नौ दिसंबर 2015 को रानी मुखर्जी ने बेटी आदिरा को जन्म दिया। रानी अपनी बेटी को मीडिया से दूर ही रखती हैं। रानी और आदित्य की लव स्टोरी भी कम रोचक नहीं है। आदित्य की ये दूसरी शादी है।
3 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2014 में अचानक रानी और आदित्य की शादी से पूरा बॉलीवुड हैरान रह गया। लंबे समय से दोनों के अफेयर की चर्चा तो थी लेकिन वो इस पर कभी बात नहीं करते थे। ना ही साथ में कभी मीडिया के सामने आते थे। यहां तक कि शादी के बाद भी दोनों लंबे समय तक साथ नहीं दिखाई पड़े। अफेयर के समय ये भी खबर आई थी कि आदित्य दो साल तक रानी के जुहू बंगले में लिव इन में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : social media
शादी के बाद रानी ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'जब आदित्य पहली बार उन्हें डेट पर ले गए थे तो घर आकर मेरे पैरेंट्स से पूछा था कि क्या मैं आपकी बेटी को डेट पर ले जा सकता हूं। मैंने आदित्य को तब डेट करना शुरू किया था जब उनका तलाक हो गया था। वो मेरे लिए भगवान शिव की तरह हैं। जो हमेशा शांत रहते हैं। जो कभी किसी को दुख नहीं पहुंचाते हैं। वो खुश रहते हैं और उन्हें देखकर मैं भी खुश रहती हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : social media
रानी मुखर्जी ने फिल्म 'राजा की आएगी बरात' से डेब्यू किया था हालांकि इससे पहले बांग्ला में उन्होंने फिल्म 'बियेर फूल' की थी। फिल्म में रानी ने सहायक अभिनेत्री का किरदार निभाया था। इस फिल्म को रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी ने निर्देशित की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।