फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्थान की तपती गर्मी से जूझने चली 'मर्दानी', रेगिस्तानी इलाके में शूटिंग के लिए रानी मुखर्जी तैयार

Wed, 24 Apr 2019 11:01 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 24 Apr 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
Rani Mukerji film mardani shooting schedule start rajasthan
rani mukerji - फोटो : amar ujala
पारा बढ़ने से पहले ही दिल्ली में अपनी फिल्म छपाक की शूटिंग पूरी करके दीपिका पादुकोण ने भले खुद को उत्तर भारत के तपते सूरज से बचा लिया हो, लेकिन रानी मुखर्जी तो आखिर मर्दानी ही हैं। 40 डिग्री से ऊपर जा चुके तापमान के बीच रानी मुखर्जी अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करने जा रही हैं और वह भी राजस्थान में।
Rani Mukerji film mardani shooting schedule start rajasthan
rani mukerji

कुछ दिन पहले हमने आपको रानी मुखर्जी की अगली फिल्म मर्दानी 2 के सेट्स से कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें दिखाई थीं। ये शूटिंग मुंबई में चल रही थी। मुंबई का शेड्यूल पूरा होने के बाद फिल्म मर्दानी की आगे की शूटिंग राजस्थान में होने जा रही है। उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। इसके बावजूद जब रानी मुखर्जी को फिल्म की शूटिंग का अगला शेड्यूल बताया गया तो उन्होंने कोई शिकायत तक नहीं की।

Rani Mukerji film mardani shooting schedule start rajasthan
Rani Mukerji - फोटो : file photo

फिल्म मर्दानी 2 की शूटिंग में शामिल सूत्र बताते हैं कि राजस्थान में मर्दानी 2 की शूटिंग कोटा और जयपुर में होने जा रही है। फिल्म में पुलिस अधीक्षक शिवानी शिवाजी रॉय बनी रानी मुखर्जी इन शहरों में फिल्म में लॉन्च होने जा रहे एक 21 साल के नए विलेन की तलाश करती दिखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rani Mukerji film mardani shooting schedule start rajasthan
Rani Mukerji - फोटो : file photo

इस बारे में फिल्म के निर्देशक गोपी पुथरन कहते हैं, ‘हां, ये सही है कि मर्दानी 2 की आगे की शूटिंग हम राजस्थान में करने जा रहे हैं। फिल्म की पृष्ठभूमि राजस्थान की ही है और हमारी तैयारी अगले एक महीने वहां शूटिंग करने की है। मैं मानता हूं कि रानी मुखर्जी के लिए इतनी भीषण गर्मी में काम करना आसान नहीं होगा और इस दौरान चूंकि रानी को तमाम एक्शन सीक्वेंस भी शूट करने हैं तो चुनौती वाकई कठिन रहेगी।’

विज्ञापन
Rani Mukerji film mardani shooting schedule start rajasthan
rani mukerji - फोटो : file photo

बच्चों की तस्करी पर बनी पहली फिल्म मर्दानी को दर्शकों से मिली तारीफ के चलते रानी मुखर्जी इसकी सीक्वेल को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। वहीं दर्शकों को भी इस फिल्म की सीक्वेल का अरसे से इंतजार रहा है। रानी मुखर्जी की पिछली फिल्म हिचकी थी, जिसने भारत के अलावा चीन में भी जबरदस्त कामयाबी पाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed