{"_id":"5de1682f8ebc3e547865a980","slug":"rani-mukerji-learn-swimming-for-film-mardaani-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मर्दानी 2 के लिए रानी ने बचपन के इस डर पर पाया काबू, सीन के लिए 41 साल की उम्र में सीखा ये हुनर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मर्दानी 2 के लिए रानी ने बचपन के इस डर पर पाया काबू, सीन के लिए 41 साल की उम्र में सीखा ये हुनर
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mardaani 2
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महिलाओं के साथ बलात्कार जैसे संगीन अपराध करने वाले किशोरवय के अपराधियों की तलाश पर आधारित कहानी मर्दानी 2 में रानी मुखर्जी अपनी निजी जिंदगी के भी एक बड़े डर पर काबू पाया है। कम लोग ही जानते हैं कि रानी को पानी से बहुत डर लगता है।
2 of 5
Mardaani 2
- फोटो : amar ujala mumbai
इस बारे में अमर उजाला से बात करते हुए रानी मुखर्जी ने खुलासा किया, 'मर्दानी 2 में एक दृश्य है जिसके लिए मुझे पानी के भीतर एक्शन करना था। फिल्म के निर्देशक गोपी से पहली बार इसके बारे में सुनकर मैं काफी परेशान हो गई क्योंकि मुझे तैरना नहीं आता, इसलिए मुझे पानी से डर भी लगता है। मैंने कई बार तैराकी सीखने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुई। मैंने गोपी को इस बात के लिए राजी करने की कोशिश की फिल्म से यह सीन किसी तरह हट जाए लेकिन वह माने नहीं।'
3 of 5
मर्दानी
- फोटो : फिल्म
41 साल की हो चुकीं रानी ने इसके बाद तैरने के अभ्यास के लिए समय लिया। वह कहतीं हैं, 'हमने फिल्म की शूटिंग जून में ही पूरी कर ली थी और चूंकि मैं पानी के भीतर के सीक्वेंस को ट्राई करने से बहुत डरती थी इसलिए मैं इसे लगातार टालती रही। लेकिन जब फिल्म की रिलीज करीब आने लगी तो संयोग से अनीस एडेनवाला के रूप में मुझे एक बेहतरीन कोच मिला।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Mardaani 2
रानी ने आगे कहा, 'उन्होंने पानी में मेरी काफी मदद की और मैंने महसूस किया कि अब अगर इस वक्त मैंने अपने पानी के डर से छुटकारा नहीं पाया तो मैं जीवन में कभी भी इससे छुटकारा नहीं पा सकूंगी। हमने उस सीन की शूटिंग खोपोली में की, जहां सेना के जवान प्रशिक्षण लेते हैं।'
रानी ने बताया, 'यह एक 30 फुट का काफी गहरा स्वीमिंग पूल है। उन्हें पूल को कुछ इस तरह तैयार करना था ताकि लगे कि हम चंबल नदी के बीच में हैं और यह घटना वास्तव में चंबल नदी में ही हो रही है। इस शूट के जरिए मैंने पानी के डर रूपी इस दानव पर जीत हासिल की।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।