फिल्मालय स्टूडियो के संस्थापोकों में से एक राम मुखर्जी और पार्श्वगायिका कृष्णा मुखर्जी की बेटी रानी मुखर्जी अब हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े स्टूडियोज में से एक यशराज फिल्म्स के प्रबंध निदेशक आदित्य चोपड़ा की पत्नी हैं। अभिनेत्री वह कमाल की हैं और आवाज उनकी दूसरों से बिल्कुल अलग है, इस बात का अंदाजा दर्शकों को उनकी पहली फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ से ही हो गया था। गब्बर सिंह यानी कि अमजद खान के बेटे शादाब खान की हीरोइन बनकर बड़े परदे पर उतरी रानी की अगली फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे’ रिलीज होने को तैयार है और इस बारे में उनसे यशराज स्टूडियोज में ही बात की उनके करीबी दोस्त और निर्देशक करण जौहर ने। श्रोताओं में शुमार रहे मुंबई में काम करने वाले सिनेमा के पत्रकार।
Rani Mukerji: करण ने ‘बहन’ के भाभी बनने की सुनाई दास्तां, रानी बोलीं, वाईआरएफ के बाहर भी करूंगी फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे’ को लेकर बात शुरू हुई तो इस दौरान करण जौहर ने अपनी 25 साल पुरानी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को याद करते हुए किस्से सुनाए। रानी भी शायद इस मौके के लिए पूरी तरह तैयार होकर आईं थी क्योंकि उन्होंने बहुत ही सधे तरीके से अपनी बातें रखीं। सबसे बड़ी बात उन्होंने ये कही कि वह सिर्फ यशराज फिल्म्स की फिल्मों की हीरोइन बनी नहीं रहना चाहतीं। वह दूसरे निर्माताओं की फिल्में भी करने को तैयार हैं, बशर्ते कहानी में दम हो और उनके किरदार में कोई अलग बात नजर आए। उन्होंने करण जौहर से भी कहा कि अगर धर्मा प्रोडक्शन्स भविष्य में कभी उन्हें कोई दमदार स्क्रिप्ट वाली फिल्म ऑफर करता है तो, वह जरूर उस फिल्म का हिस्सा बनना चाहेंगी।
Namoshi Chakraborty Interview: मिथुन को मार पड़ी तो चीखकर रो पड़े नमोशी, बेटे ने सुनाई पिता की संघर्ष कहानी
'मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे' के बारे में चल रही चर्चा के दौरान करण जौहर ने कहा कि आज इस मंच पर आकर 25 साल पुरानी बात याद आ गई। करण जौहर ने कहा, 'जब मेरी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में रानी मुखर्जी वाली भूमिका के लिए आठ हीरोइनों ने मना कर दिया था तो उस वक्त आदित्य चोपड़ा ने ही मुझे रानी मुखर्जी को फिल्म में लेने का सुझाव दिया था। वह रानी मुखर्जी की फिल्म 'राजा की आएगी बारात' देख चुके थे, उस फिल्म में उनको रानी मुखर्जी का काम बहुत पसंद आया था।'
Mohit Chauhan: बिना ट्रेनिंग दुनिया पर चलाया आवाज का जादू, जानें हिमाचल का छोरा कैसे बना सिनेमा का 'सिरमौर'
करण जौहर के मुताबिक, भावनात्मक तौर पर 'कुछ कुछ होता है' रानी मुखर्जी की पहली फिल्म है। वह कहते हैं, 'रानी की शुरुआत जरूर इंडस्ट्री में 'कुछ कुछ होता है' से पहले हुई थी। लेकिन मुझे बहुत इमोशनली लगता है कि जैसे रानी की 'कुछ कुछ कुछ होता है' पहली फिल्म हो। तब से लेकर उनके साथ मेरा भावनात्मक संबंध रहा है, यह अलग बात है कि पहले वह मेरी बहन थी और अब वो मेरी भाभी बन गई है। जब 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे' बनकर पूरी तरह से तैयार हो गई तो सबसे पहले यह फिल्म मुझे दिखाई गई और पूरी फिल्म देखते देखते मैं फूट फुट कर रो रहा था।'
Satish Kaushik: संदिग्ध हालात में हुई सतीश कौशिक की मौत? दिल्ली पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
करण जौहर ने कहा, 'चाहे आप माता -पिता हो या ना हो, यह फिल्म आप को जरूर कनेक्ट करेगी। यह फिल्म ना सिर्फ एक मां की लड़ाई की कहानी है, बल्कि यह मानवता की लड़ाई है। इससे पहले रानी मुखर्जी की ऐसी परफॉर्मेंस नहीं देखी है। मैं इस बात को बहुत गर्व के साथ कह सकता हूं कि ऐसी परफार्मेंस बरसों बाद इस फिल्म में देखने को मिली है, जैसा रानी मुखर्जी ने काम किया है। आज मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि आज इस मंच पर उनके साथ खड़ा हूं, जो आज की तारीख में इंडस्ट्री के दिग्गज पर्सनालिटी बन चुके हैं और मेरे दिल के बहुत करीब हैं।'
Ridhima Pandit: एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने फ्रीज कराए अपने अपने एग्स, बोलीं- अब मुझ पर शादी का दबाव नहीं