'बहू हमारी रजनी कांत' से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने पिछले साल सितंबर में अपने एग्स फ्रीज किए थे। उनका कहना है कि उन्हें अपने फैसले पर गर्व है। उनका कहना है कि अब वह अपनी जिंदगी में पहले से ज्यादा आजाद महसूस कर रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी शादी और बच्चों को लेकर फ्यूचर प्लानिंग के बारे में भी बताया।
Ridhima Pandit: एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने फ्रीज कराए अपने अपने एग्स, बोलीं- अब मुझ पर शादी का दबाव नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिद्धिमा का कहना है कि जब से उन्होंने अपने एग फ्रीज कराए हैं, उसके बाद उनके कई दोस्त इस प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। रिद्धिमा पंडित का मानना है कि उन्होंने अपने जीवन का सबसे अच्छा निर्णय पिछले साल सितंबर में लिया था, जब उन्होंने अपने एग्स फ्रीज किए थे। रिद्धिमा के मुताबिक, 'मैं आजाद महसूस कर रही हूं। मैं दिमाग में एग फ्रीज कराने की बात लंबे वक्त से थी, लेकिन सितंबर में आखिर मैंने यह फैसला ले लिया। इस प्रक्रिया में बेस्ट डॉक्टर्स ने मेरा मार्गदर्शन किया।'
रिद्धिमा का कहना है कि उनके इस फैसले में उन्हें अपने परिवार का पूरा सहयोग मिला। खासकर उनकी दिवंगत मां भी उनके साथ खड़ी थीं। रिद्धिमा के मुताबिक, 'मेरा परिवार काफी प्रोग्रेसिव है। मेरी मां काफी खुली विचारों की थीं। मैंने उनके साथ इस पर चर्चा की थी।' रिद्धिमा ने कहा, मैंने मां से पूछा था कि मैं शादी नहीं करना चाहती, सही आदमी नहीं मिला, या काम पर ध्यान था, लेकिन मां बनना चाहती हूं, अगर इसके लिए पहले से तैयारी की जाए? इस पर मां का जवाब था, 'बिल्कुल।'
Hrithik Saba: बाउंसर लेकर सबा आजाद की सीरीज देखने पहुंचे ऋतिक, पूरे कार्यक्रम का बदल गया फोकस
रिद्धिमा का कहना है कि मुझे अपने फैसले पर बेहद खुशी है और इससे कई लोग प्रेरित हो सकते हैं। रिद्धिमा का कहना है कि 'एक महिला हमेशा इन सवालों से घिरी रहती है कि वह मातृत्व और काम कैसे संभालेगी, लेकिन कोई भी पुरुष से इस बारे में नहीं पूछता। लोग पेशे के बावजूद महत्वाकांक्षी हैं, इसलिए एक्ट्रेसेस को अपने करियर पर फोकस करने और शादी और मां बनने के फैसले को टालते रहने के लिए दोष न दें।
Poonam Pandey: बोल्डनेस की मल्लिका हैं पूनम पांडे, फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर बटोरीं सुर्खियां
अपनी शादी की प्लानिंग पर रिद्धिमा ने कहा कि एग्स फ्रीज करने का मतलब यह नहीं है कि वह शादी को टालना चाहती हैं। उनका कहना है, 'अभी मेरा कोई साथी नहीं है। इसलिए बाद में पछताने के बजाय इस पर आगे बढ़ना सही समझा। सबसे जरूरी कारण एक महिला का सीमित प्रजनन समय है और मुझे बच्चा पैदा करने के लिए शादी करने का दबाव महसूस नहीं करना है। बेशक, मैं स्वाभाविक रूप से भी प्रेग्नेंट होना चाहूंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो मेरे पास एक विकल्प है।' बता दें कि रिद्धिमा पंडित 'बहू हमारी रजनीकांत', 'खतरों के खिलाड़ी 9', और 'हैवान' जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं।
JR NTR: ऑस्कर के मंच पर नहीं होगा जूनियर एनटीआर और राम का नाटू नाटू डांस, एक्टर बोले- 'पैरों में होता है दर्द'