फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rani Mukerji: फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लेने स्वर्ण मंदिर पहुंचीं रानी, इंटरनेट पर वायरल हुईं तस्वीरें

Sat, 18 Mar 2023 11:57 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 18 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
rani mukerji visits golden temple in amritsar to seek blessings after film mrs chatterjee vs norway release
रानी मुखर्जी - फोटो : Social media

रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने फिल्म की रिलीज के बाद अमृतसर के लोकप्रिय श्री हरमंदिर साहिब उर्फ स्वर्ण मंदिर का दौरा किया और माथा टेका। मंदिर से रानी की कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

rani mukerji visits golden temple in amritsar to seek blessings after film mrs chatterjee vs norway release
रानी मुखर्जी - फोटो : Social media

रानी मुखर्जी जैसे ही मंदिर परिसर में पहुंचीं तो फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्हें कई फैंस ने चारों तरफ से घेर लिया। रानी ने सबके साथ प्यार से मुलाकात की। हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। इसके बाद वह सुरक्षा के साथ मंदिर के अंदर चली गईं।

शाहरूख के गाने पर दिखीं मोनालिसा की कातिल अदाएं


 
rani mukerji visits golden temple in amritsar to seek blessings after film mrs chatterjee vs norway release
रानी मुखर्जी - फोटो : Social media

वहीं, रानी के लुक की बात करें तो इस दौरान उन्होंने गुलाबी सलवार सूट चुना था, जिसके साथ उन्होंने अपने सिर पर एक रंगीन फुलकारी दुपट्टा लिया हुआ था। वहीं, एक अन्य तस्वीरों में वह मंदिर के सामने हाथ जोड़े हुए दिखाई दे रही थीं और उन्होंने अपने सिर को रंगीन दुपट्टे से ढंका था।

Hunter : ‘हंटर’ का प्रमोशन करने शहनाज के शो पर पहुंचे सुनील शेट्टी, तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
rani mukerji visits golden temple in amritsar to seek blessings after film mrs chatterjee vs norway release
मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' शुक्रवार, 17 मार्च को रिलीज हुई थी। आशिमा छिब्बर के निर्देशन वाली इस फिल्म में रानी ने देबिका चटर्जी की भूमिका निभाई है, जो अपने बच्चों की कस्टडी के लिए एक राष्ट्र से लड़ती है, जो गलत पालन-पोषण के बहाने दूर हो जाते हैं।

रोचक: फिल्मों ने नहीं वेब सीरीज ने बदली किस्मत, रातों-रात ओटीटी से मिला इन सितारों को फेम


 
विज्ञापन
rani mukerji visits golden temple in amritsar to seek blessings after film mrs chatterjee vs norway release
मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म सागरिका चक्रवर्ती की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है और उनकी किताब 'द जर्नी ऑफ ए मदर' से प्रेरित है। रानी के अलावा इसमें नीना गुप्ता, जिम सरब और अनिर्बान भट्टाचार्य भी हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1.27 करोड़ रुपये की कमाई की।

Kick 2: विवादों के बाद फिर साथ आए सलमान-साजिद? इस बड़ी फिल्म पर कर सकते हैं काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed