फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बोलीं रानी मुखर्जी, ‘सशक्त महिला किरदार निभाने का मौका मिलना मेरा सौभाग्य’

Sun, 24 Jan 2021 03:30 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 24 Jan 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
Rani Mukerji on National Girl Child Day, to have pleasure playing strong characters on Women Empowerment
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रानी मुखर्जी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने परदे पर बहुत सी मजबूत लड़कियों और महिलाओं की जिंदगी को जिया है। रानी मानती हैं कि फिल्मों का समाज पर गहरा असर होता है और इसी वजह ने उन्हें परदे पर लड़कियों को सकारात्मक रूप से पेश करने की दिशा में योगदान देने की कोशिश करने का हौसला दिया है। रानी मुखर्जी ने एक खास बातचीत में ये भी साझा किया कि कि ऐसे हटकर किरदार निभाने के लिए उन्हें कौन सी चीज प्रेरित करती है।

Rani Mukerji on National Girl Child Day, to have pleasure playing strong characters on Women Empowerment
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रानी कहती हैं, “सिनेमा में सामाजिक बदलाव लाने की ताकत है और एक्टर्स के पास लोगों से संवाद करने व अपनी पसंद की फिल्मों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव की सोच को आगे बढ़ाने की शक्ति है। एक कलाकार के तौर पर पर्दे पर सशक्त महिला किरदारों को निभाने का मौका मिलना मेरे लिए  खुशकिस्मती की बात है। ईमानदारी से कहूं तो मैं दिल से ऐसे ही किरदार निभाना चाहती थी।”

Rani Mukerji on National Girl Child Day, to have pleasure playing strong characters on Women Empowerment
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रानी बताती हैं कि ऐसी भूमिकाएं और फिल्मों को चुनते वक्त उनके मन में एक खास प्लान रहता है। वह कहती हैं, मैं चाहती थी कि मेरा काम दुनिया को जोर-जोर से बोले कि मेरे ब्रांड के सिनेमा व मेरे किरदारों के साथ मेरी मंशा क्या है। आज मुझे खुशी है कि मैंने अच्छी फिल्मों का चयन किया। ऐसा मैं इसलिए कह रही हूं क्योंकि मैं समाज का ध्यान महिलाओं की तरफ मोड़ना चाहती थी।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Rani Mukerji on National Girl Child Day, to have pleasure playing strong characters on Women Empowerment
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लगातार समय से आगे की भूमिकाएं चुनने के अपने फैसले को लेकर भी रानी बेहद खुश हैं। वह कहती हैं, ‘फिल्म ‘हम तुम’ की रिया हो, ‘युवा’ की शशि, ‘तलाश’ की रोशनी, ‘साथिया’ की सुहानी, ‘वीर जारा’ की सामिया, ‘ब्लैक’ की मिशेल, ‘नो वन किल्ड जेसिका’ की मीरा, ‘मर्दानी’ की शिवानी, ‘हिचकी’ की नैना या ऐसी ही अन्य बहुत सी भूमिकाओं ने महिलाओं को मजबूत, स्वतंत्र, आगे की सोच रखने वाले व्यक्तियों के रूप में पेश करने में अहम भूमिका निभाई है जो अपने दिल की बात सुनने में नहीं झिझकती हैं और सही चीज करती हैं।’

विज्ञापन
Rani Mukerji on National Girl Child Day, to have pleasure playing strong characters on Women Empowerment
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रानी अपनी पसंद का काम करने की वजह से आज एक संतुष्ट कलाकार हैं। वह कहती हैं, ‘मुझे गर्व है कि मैं ऐसे सिनेमा का हिस्सा रही हूं, जिसने महिलाओं को सही तरीके से प्रोजेक्ट करने की कोशिश की है। फिल्में सामाजिक धारणाओं को बदलने व सही बदलाव लाने में बड़ा रोल निभा सकती हैं।’ राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रानी का मानना है कि सिनेमा में और सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता है जिससे महिलाओं को फायदा हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed