फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranjish Hi Sahi Teaser: वूट सेलेक्ट को महेश भट्ट ने बेची ‘अर्थ’ की कहानी, परवीन बाबी के किरदार में दिखेंगी अमला पॉल

Mon, 27 Dec 2021 05:47 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Mon, 27 Dec 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
Ranjish Hi Sahi teaser out created by Mahesh bhatt ott voot select remake of film arth tahir amrita amala
रंजिश ही सही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अहमद फराज की बेहद मशहूर एक गजल है, ‘रंजिश ही सही दिल ही दुखाने के लिए आ, आ फिर से मुझे छोड़ के जाने के लिए आ...!’ इस गजल को गायक मेहंदी हसन ने अपनी अनोखी आवाज से गजल के शौकीनों के बीच अमर कर दिया है। पाकिस्तानी संगीत से करीब का नाता रखने वाले फिल्ममेकर महेश भट्ट ने इसी गजल के पहले जुमले को लेकर अब एक वेब सीरीज बनाई है, ‘रंजिश ही सही।’ ताहिर राज भसीन, अमला पॉल और अमृता पुरी की प्रमुख भूमिकाओं वाली इस सीरीज का टीजर सोमवार को रिलीज हुआ और टीजर ने आते ही कहानी की पूरी पोल खोल दी है। ताहिर यहां महेश भट्ट की निजी जिंदगी की ही कहानी दोहराते दिखते हैं। ये कहानी एक ऐसे फिल्म निर्देशक की है, जो एक बच्ची का बाप होते हुए एक हीरोइन के इश्क में गिरफ्तार हो जाता है।

Ranjish Hi Sahi teaser out created by Mahesh bhatt ott voot select remake of film arth tahir amrita amala
रंजिश ही सही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

महेश भट्ट अपने दौर में हकीकत के करीब की फिल्में बनाने वाले काबिल फिल्म निर्देशक रहे हैं। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई है। फिर एक वक्त ऐसा भी आया जब कहते हैं कि महेश भट्ट ने थोक के भाव फिल्में साइन कर लीं और उन्हें अपने सहायकों से निर्देशित कराने लगे। फ्लॉप पर फ्लॉप देने के बाद महेश भट्ट का करियर खत्म हो उससे पहले ही उन्होंने निर्देशन से संन्यास लेने का एलान कर दिया और अभी पिछले साल फिल्म ‘सड़क 2’ से वापस निर्देशन में लौटे।

Ranjish Hi Sahi teaser out created by Mahesh bhatt ott voot select remake of film arth tahir amrita amala
रंजिश ही सही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज ‘रंजिश ही सही’ के टीजर में महेश भट्ट का नाम बतौर इसके रचयिता शामिल है। सीरीज में ताहिर राज भसीन 70 के दशक के फिल्म निर्देशक बने हैं। नाम शंकर रखा गया है। फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ के जैसा एक पोस्टर भी सीरीज में दिखता है जिसमें फोकस इसकी हीरोइन परवीन बाबी जैसी दिखती लड़की पर है। परवीन बाबी से शादीशुदा महेश भट्ट का लंबा इश्क चला। इसी कहानी पर महेश भट्ट अपने स्वर्णिम दिनों में फिल्म ‘अर्थ’ बना चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranjish Hi Sahi teaser out created by Mahesh bhatt ott voot select remake of film arth tahir amrita amala
रंजिश ही सही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

34 साल के महेश भट्ट ने जो कहानी तब के दर्शकों को फिल्म ‘अर्थ’ के नाम से बेची थी, वही कहानी अब वो वेब सीरीज ‘रंजिश ही सही’ के नाम से 73 साल की उम्र में मौजूदा पीढी को डिजिटल पर बेचने की कोशिश करते दिख रहे हैं। टीजर को देखते हुए कहा जा सकता है कि महेश भट्ट की ये कोशिश भी उनकी पिछली फिल्म ‘सड़क 2’ की तरह शायद ही सिरे चढ़ सके। इस कहानी में वह नया क्या दिखा पाएंगे, इस पर ही कहानी की  शुरुआत और अंत दोनों टिके हैं।

विज्ञापन
Ranjish Hi Sahi teaser out created by Mahesh bhatt ott voot select remake of film arth tahir amrita amala
रंजिश ही सही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज ‘रंजिश ही सही’ के टीजर की शुरुआत ताहिर राज भसीन के एक टाइपराइटर पर कोई कहानी लिखने की कोशिश से होती है। फिर वह किसी सेट पर एक कैमरे के पीछे नजर आते हैं। कहानी में फिर बीवी आती है। बच्ची आती है और आती है एक हीरोइन। टीजर में एक दृश्य एक मजार का भी है जहां शंकर नाम का ये निर्देशक दुआ पढ़ता नजर आता है। वेब सीरीज में शंकर बने ताहिर की पत्नी का रोल अमृता पुरी को मिला है और फिल्म हीरोइन आमना के किरदार में अमला पॉल हैं। तीनों के तीनों कलाकार इन किरदारों में मिसफिट नजर आते हैं। सीरीज के निर्देशन का जिम्मा उन पुष्पदीप भारद्वाज के पास है जो तीन साल पहले रिया चक्रवर्ती को लेकर महेश भट्ट की ही कंपनी की फिल्म ‘जलेबी’ बना चुके हैं। फिल्म ‘सड़क 2’ की लेखन टीम में भी उनका नाम शुमार है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed