फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के बाद रानू मंडल की जिंदगी में फिर आई रोशनी, 'सीता' के साथ करेंगी काम, फैंस से की ये अपील

Thu, 12 Nov 2020 08:47 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 12 Nov 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
ranu mandal get new project in dipika chikhlia film
रानू मंडल - फोटो : फाइल

पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर के मशहूर गाना 'एक प्यार का नगमा' गाकर मशहूर हुईं रानू मंडल की स्थिति लॉकडाउन में खराब हो गई थी। काम न मिलने की वजह से वह मुंबई से वापस राणाघाट लौट गई थीं और बचे हुए पैसों से अपना गुजारा कर रही थीं। लेकिन अब एक बार फिर रानू की किस्मत ने पलटी मारी है। उन्हें एक फिल्म में गाना गाने का मौका मिला है। 

ranu mandal get new project in dipika chikhlia film
दीपिका चिखलिया - फोटो : फाइल

रामानंद सागर के शो ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने रानू मंडल को अपनी फिल्म में गाना गाने का ऑफर दिया है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें रानू मंडल अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देती नजर आ रही हैं। हालांकि, अभी इस फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

ranu mandal get new project in dipika chikhlia film
रानू मंडल - फोटो : फाइल

इस वीडियो में रानू मंडल अपने फैंस ये कहती हैं कि मैं फिल्म के गाने गा रही हूं और उम्मीद है कि वही प्यार और सम्मान मुझे फिर से मिलेगा जो लोग पहले से देते आए हैं। इस वीडियो को दीपिका चिखलिया ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
ranu mandal get new project in dipika chikhlia film
रानू मंडल - फोटो : फाइल

रातोंरात अपने गाने से स्टार बनीं रानू मंडल को हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया था। कई सेलेब्स ने भी उनके गाने की तारीफ की थी। इसके साथ ही वह कई रियलिटी शो भी बतौर गेस्ट बुलाई गई थीं। 

विज्ञापन
ranu mandal get new project in dipika chikhlia film
रानू मंडल - फोटो : फाइल

हालांकि जितनी जल्दी रानू मंडल स्टार बनीं उतनी तेजी से लोगों ने उनकी आलोचना करना शुरू कर दिया था। कई जगहों पर रानू ने फैंस के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। 

मालदीव्स में काजल अग्रवाल ने पति को बना दिया फोटोग्राफर, हनीमून पर इस तरह कर रहे हैं मस्ती

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed