फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: सड़कों पर गाने को फिर मजबूर हुईं रानू मंडल, हालत देख लोग बोले- घमंड ले डूबा

Thu, 02 Sep 2021 10:59 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 02 Sep 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
Ranu mandal new video singing song on road goes viral on facebook users are giving reaction
रानू मंडल - फोटो : facebook

सड़क से उठकर इंडस्ट्री का सितारा बन जाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। उस मुकाम तक पहुंचने के लिए लंबे संघर्ष की जरूरत होती है। हालांकि कई बार अचानक किस्मत पलटती है और लोग दुनिया की नजरों में आ जाते हैं लेकिन उन नजरों में बने रहना बड़ी बात है।जी हां, हम बात कर रहे हैं रानू मंडल की जिनके एक वीडियो ने कभी सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।



सामने आया रानू मंडल का नया वीडियो

इसके बाद रानू मंडल को फिल्म में गाने का मौका भी मिला लेकिन सफलता ज्यादा दिनों तक उनका साथ नहीं दे पाई और अब रानू फिर सड़क पर आ पहुंची हैं। हाल ही में रानू मंडल का वीडियो सामने आया है जो कार के बाहर माइक पकड़े लता जी का गाना गाते नजर आ रही हैं। हालांकि उनकी वेशभूषा फिर से पुरानी वाली ही हो गई है। अब इस वीडियो को देखकर यूजर्स की तरह तरह प्रतिक्रिया सामने आ रही है।


Ranu mandal new video singing song on road goes viral on facebook users are giving reaction
रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया

एक हाथ में झोला पकड़े रानू मंडल दूसरे हाथ में माइक पकड़कर गाना गाती नजर आ रही हैं। इस पर यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'सिंगर तो ठीक है लेकिन इसका घमंड इसको ले डूबा'। एक ने लिखा,'पॉवर मिलते ही घमंड हो गया'। एक अन्य यूजर ने लिखा,'अब ना इसको कोई देखना पसंद करता है और ना ही सुनना'। वहीं कुछ यूजर्स का ये भी कहना है कि इंसान से गलती हो जाती है और उन्हें एक मौका और दिया जा सकता है।


Ranu mandal new video singing song on road goes viral on facebook users are giving reaction
रानू मंडल - फोटो : instagram

बता दें कि रानू मंडल का पश्चिम बंगाल के राणा घाट के रेलवे स्टेशन पर एक शख्स ने वीडियो बनाया था, जिसमें वह लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा' है गा रही थीं। वीडियो रातों रात वायरल हो गया  था और रानू मंडल एक स्टार बन गई थीं। हर तरफ उनके गाने की चर्चा होने लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranu mandal new video singing song on road goes viral on facebook users are giving reaction
हिमेश रेशमिया और रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद गायक और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल को अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में गाने का मौका भी दिया। इसके बाद एक फैन द्वार सेल्फी मांगने पर गुस्सा करने के चलते वो काफी ट्रोलिंग का शिकार भी हुई थीं। 

विज्ञापन
Ranu mandal new video singing song on road goes viral on facebook users are giving reaction
रानू मंडल - फोटो : Social Media

रानू मंडल का मेकओवर भी किया गया था। इसे लेकर भी रानू ट्रोलिंग का शिकार हुई थीं। वो कई रियलिटी शो में बतौर खास मेहमान भी बुलाई गईं। हालांकि ये सब ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और धीरे धीरे वो फिर लोगों की नजरों से गायब हो गईं।लोगों का कहना है कि रानू मंडल ने जहां से शुरुआत की थी वो फिर वहीं पहुंच चुकी हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो एक बार फिर जबरदस्त वायरल हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed