रानू मंडल ने अपने एक वायरल वीडियो से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर मशहूर हुईं रानू मंडल को हिमेश रेशमिया ने अपनी नई फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में गाने का मौका दिया। पिछले दिनों हिमेश और रानू मंडल की आवाज में गाना 'तेरी मेरी कहानी' रिलीज हुआ था। अब रानू मंडल का गाया एक दूसरा गाना 'आदत' का वीडियो शेयर किया गया है।
'आदत' से रानू मंडल मचा रहीं धूम, कुछ ही घंटों में 83 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाने के रिलीज से पहले हिमेश ने इसका मेकिंग वीडियो शेयर किया है। जिसमें रानू मंडल गाती नजर आ रही है और हिमेश रेशमिया उन्हें गाइड करते नजर आ रहे हैं। मेकिंग वीडियो सामने आते ही यह वायरल हो गया। अभी तक इस वीडियो को 83 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
वीडियो शेयर करते हुए हिमेश ने कैप्शन में लिखा- 'आदत की मेकिंग के दौरान मुझे यह अहसास हुआ कि रानू की आवाज केवल एक गाने के लिए प्रभावति करने वाली नहीं थी। आप भी मुझसे सहमत होंगे अगर आपने एक बार 'आदत' सुन लिया। उनकी आवाज में सच में बहुत जादू है। आप सभी के समर्थन के लिए शुक्रिया।'
A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on
रानू मंडल लता मंगेशकर की बहुत बड़ी फैन हैं। जब लता मंगेशकर तक रानू का वीडियो पहुंचा तो उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वो अपनी ओरिजनल आवाज में गाएं और नकल ना करें। लता मंगेशकर के इस बयान पर अब रानू मंडल ने कहा कि 'मैं लता जी की उम्र के हिसाब से छोटी थी, छोटी हूं और छोटी रहूंगी। उनकी आवाज मुझे बचपन से ही पसंद है। जब मैं गांव छोड़कर कोलकाता पहुंचीं तो वहां लता जी का गाना रेडियो पर सुनती थी। लता जी की सुरीली आवाज की वजह से ही तो उन्हें स्वर कोकिला कहा जाता है।'
'तेरी मेरी कहानी' गाने के लॉन्चिंग के दौरान जब हिमेश रेशमिया से लता मंगेशकर के बयान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि 'हर कोई कहीं ना कहीं किसी ना किसी से प्रेरित होता है। वैसे ही रानू मंडल, लता मंगेशकर से प्रेरित हैं। जैसे कुमार सानू खुद को किशोर कुमार से प्रेरित बताते हैं, ठीक वैसे ही। कोई लता जी जैसा नहीं बन सकता है। वो महान गायिका हैं और उनकी जो यात्रा रही है उससे कोई भी प्रेरित हो सकता है, वैसे ही रानू भी हुईं लेकिन ये बात भी सच है कि रानू जन्म से ही टैलेंटेड हैं।'