फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सूर्यवंशी' ट्रेलर लॉन्च इवेंट: अक्षय,रणवीर और अजय ने मिलकर किया धमाल, दिल्ली पर भी ये बोले सितारे

Mon, 02 Mar 2020 06:58 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Mon, 02 Mar 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Akshay Ajay Rohit katrina karan talks on multiple topics at Sooryavanshi trailer Event
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा जगत के सबसे बड़े ट्रेलर का तमगा आज 'सूर्यवंशी' को मिल गया है। मुंबई में संपन्न हुए एक कार्यक्रम में फिल्म का सवा चार मिनट का ट्रेलर लॉन्च किया गया। अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह की मौजूदगी में इस कार्यक्रम का माहौल कभी मजाकिया तो कभी गंभीर रहा। जहां एक तरफ अजय देवगन और अक्षय कुमार ने रणवीर सिंह के कार्यक्रम में देर से पहुंचने के लिए जमकर खींचाई की तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने दिल्ली के बिगड़े हालात और निर्भया के दोषियों पर खुलकर अपना पक्ष रखा।

Ranveer Akshay Ajay Rohit katrina karan talks on multiple topics at Sooryavanshi trailer Event
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर की टांग खींचाई
ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम 2 मार्च को सुबह करीब 11 बजे शुरू होना था लेकिन यह कार्यक्रम बहुत देर में शुरू हुआ। इसका कसूरवार अजय देवगन और अक्षय कुमार ने रणवीर सिंह को बताया। दोनों ने मजाकिया ढंग में रणवीर की पूरी मीडिया के सामने टांग खिंचाई की।  उन्होंने कहा कि वे सभी आज समय पर यहां पहुंच गए थे लेकिन रणवीर 40 मिनट देर से पहुंचे इस वजह से हमें और आपको इंतजार करना पड़ा।  उन्होंने आते ही ट्रैफिक का बहाना दिया।  मंच पर मौजूद एंकर ने भी मजाकिया लहजे में कहा कि इस वजह से आज रणवीर को अजय सर और अक्षय सर के सामने उठक बैठक भी करनी पड़ी।  हंसी मजाक का यह सिलसिला यही पर नहीं रुका। 

Ranveer Akshay Ajay Rohit katrina karan talks on multiple topics at Sooryavanshi trailer Event
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

कार्यक्रम के दौरान रणवीर ने अक्षय कुमार से जब मजाक में यह कहा, 'अक्षय सर मुझे फिल्म के बाद एक हेलीकॉप्टर गिफ्ट करने वाले हैं।' इस पर अजय देवगन ने तपाक से बोला, 'तुम्हे वहां भी ट्रैफिक ही मिलने वाला है।' इस बात पर रणवीर समेत वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। वहीं अक्षय कुमार ने आगे कहा,  'वैसे रणवीर सिर्फ आज ही देर से आए हैं। सेट पर वह हमेशा समय पर आते हैं। यहां तक कि कई बार वह मुझे भी 7 बजे ही उठाने आ जाते हैं। फिर मैं उनसे कहा करता था कि 'बेटा मैं 4 बजे ही उठा जाता हूं।' हालांकि कार्यक्रम में एक पल ऐसा भी आया जब ट्रेलर में रणवीर सिंह के एंट्री से ठीक पहले उनकी तारीफ में बोले गए अक्षय के एक आपत्तिजनक शब्द से जुड़ा एक सवाल रणवीर पर दाग दिया गया। इसपर अक्षय ने तुरंत इस बात का विरोध किया और कहा कि फिल्म में वह बात एक अलग माहौल में कई गई है और उस शब्द को किसी कलाकार के प्रोफेशनल या निजी जिंदगी से जोड़ कर सवाल पूछना कतई सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Akshay Ajay Rohit katrina karan talks on multiple topics at Sooryavanshi trailer Event
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

मौजूदा हालात पर खुलकर बोले रोहित
इस मौके पर फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी से दिल्ली के बिगड़े हालात पर भी सवाल किया गया। इस पर रोहित ने कहा, 'बहुत लोग इस बारे में बात कर रहे हैं। इस वक्त हम सबके लिए जो सबसे सही होगा कि हम थोड़ा शांत रहें। यहां मुंबई में बैठकर वहां के हालात पर बात करना काफी आसान है। इस वक्त पूरे हिंदुस्तान को चुप रहना चाहिए।  हर कोई इस बारे में कुछ ना कुछ बोल रहा है जिससे माहौल और खराब हो रहा है।  वहां अफसर हैं, सरकार है। वहां की जमीनी हकीकत क्या है वह हमें नहीं पता है। अगर मैं यहां से कुछ बोल भी देता हूं तो उसकी सोशल मीडिया पर थोड़ी वाह-वाही भी  हो जाएगी। लेकिन अभी हमें इस पर चुप रहना चाहिए। जब यह माहौल थोड़ा शांत हो तब इसपर बात करें।' इस दौरान रोहित ने यह भी कहा कि निर्भया के दोषियों को और ऐसे दुष्कर्म करने वाले सभी अपराधियों को फांसी होनी ही चाहिए और वह इसका पूर्णतया समर्थन करते हैं।

विज्ञापन
Ranveer Akshay Ajay Rohit katrina karan talks on multiple topics at Sooryavanshi trailer Event
रणवीर, अजय देवगन और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ से नहीं कोई गिला शिकवा
'तानाजी...' के बाद सैफ अली खान ने फिल्म की कहानी को लेकर अपनी नाखुशी जताई थी और फिल्म में दिखाए इतिहास को लेकर पूरी तरह से रजामंद ना होने की बात कही थी। इसे लेकर ऐसी चर्चा शुरू हो गई थी कि अजय और सैफ के बीच खटपट हो गई है। इसे लेकर पूछे गए सवाल पर अजय ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है और उन दोनों के ही रिश्ते एकदम सही है। ना जाने लोगों को ऐसी खबरें कहां से मिल रही हैं। लेकिन इसका कोई भी आधार नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed